NDA Notification 2023 Out: यदि आपने भी 12th पास किया है और आप इंडियन फोर्सेज में भर्ती के इच्छुक हैं तो ये जानकारी आपके लिए जरुरी है. संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने NDA भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है. पदों पर भर्ती सम्बंधित प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 जून तक आयोग की वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. इस वर्ष इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 395 सीटों पर भर्ती की जानी है. जबकि NDA की परीक्षा का आयोजन 3 सितम्बर को किया जायेगा.
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, और इंडियन नेवी में भर्तियाँ की जाती हैं साथ ही इनके लिए महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ सकते हैं.
NDA Notification 2023
NDA Exam Notification link 2023 | |
NDA Exam Apply link 2023 |
NDA Notification 2023 महत्वपूर्ण डिटेल्स :
NDA और NA परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे विस्तृत जानकारी चेक कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन जारी करने वाली संस्था का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी 2 परीक्षा 2023 (NDA और NA) |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 17 मई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 6 जून 2023 |
परीक्षा की तिथि | 3 सितम्बर 2023 |
रिक्तियों की संख्या | 395 |
योग्यता | 12th पास |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
NDA Notification 2023 रिक्तियों का विवरण (Post Details)
152 कोर्स और 114वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (आईएनएसी) के लिए एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में कमीशन के लिए कुल 395 रिक्तियां उपलब्ध हैं। कोर्स 02 जुलाई, 2023 से शुरू होगा।
नेशनल डिफेन्स एकेडेमी (NDA) | |
आर्मी | 208 (10 महिला कैंडिडेट) |
नेवी | 42 (12 महिला कैंडिडेट) |
एयरफोर्स | |
फ्लाइंग | 92 (2 महिला कैंडिडेट) |
ग्राउंड ड्यूटी (टेक.) | 18 (2 महिला कैंडिडेट) |
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक.) | 10 (2 महिला कैंडिडेट) |
नेवल | |
नेवल ड्यूटी | 25 (7 महिला कैंडिडेट) |
कुल पद | 395 |
NDA Notification 2023 आयुसीमा (Age Limit )
एनडीए 2 लोअर ऐज लिमिट | 15 साल 4 महीने 16 दिन |
एनडीए 2 अपर ऐज लिमिट | 18 साल 4 महीने 15 दिन |
NDA-2, 2023 शैक्षिक योग्यता ( Eligibility)
स्कूली शिक्षा के 10+2 पैटर्न के तहत केवल 12वीं पास अविवाहित पुरुष और महिलाएं ही आवेदन के पात्र हैं। हालांकि, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए, उन्हें स्कूल शिक्षा के 10+2 पैटर्न के तहत 12वीं कक्षा में फिजिक्स और गणित में पास होना चाहिए.
NDA-2, 2023 आवेदन प्रक्रिया :
चरण 1: यूपीएससी की ऑनलाइन वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और अपना पंजीकरण कराएं
चरण 2: पंजीकरण के बाद, ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर / ओटीआर आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें
चरण 3 अब, ओटीआर एप्लिकेशन में 'नवीनतम अधिसूचना टैब' पर जाएं।
चरण 4: एनडीए 2 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करें।
चरण 5: सभी विवरण प्रदान करें
चरण 6: अपने दस्तावेज़ अपलोड करें
चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation