भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2016 के लिए चयन प्रक्रिया के स्कीम/पैटर्न में एक बड़े परिवर्तन करने का घोषणा किया है. बैंक की अधिसूचना के अनुसार अब दो चरण का ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसके बाद साक्षात्कार होगा.
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किये गए अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे और शॉर्ट लिस्टेड किये जायेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा में बैठने के अधिकारी होंगे. इसी प्रकार जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शॉर्ट लिस्टेड किये जायेंगे, उन्हें ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.
प्रारंभिक परीक्षा 1 घंटे की अवधि का होगा और इसमें जिन विषयों से प्रश्नों का समावेश किया जायेगा उनमे शामिल हैं -अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता संबंधित प्रश्न. प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी और परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित अनुसार होगी.
टेस्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | टोटल समय |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 |
|
संख्यात्मक योग्यता | 35 | 35 | 1 घंटा |
तर्क शक्ति | 35 | 35 |
|
टोटल | 100 | 100 |
|
मुख्य परीक्षा 02 घंटे की अवधि का होगा और कुल अंक 200 होंगे. प्रश्नपत्र में निम्न विषयों का समावेश होगा- तर्क शक्ति , अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान.
परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित अनुसार होगी.
टेस्ट का नाम | प्रश्न की संख्या | अधिकतम अंक | टोटल टाइम |
|
तर्क शक्ति | 40 | 40 |
|
|
अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 |
|
|
संख्यात्मक योग्यता | 40 | 40 | 2 घंटा |
|
सामान्य ज्ञान | 40 | 40 |
|
|
कंप्यूटर ज्ञान | 40 | 40 |
|
|
|
|
|
|
|
प्रारंभिक और मुख्य दोनों ही परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. मुख्य परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा की तिथि से दो से तीन सप्ताह के भीतर आयोजित किया जाएगा.
चयन के अंतिम चरण में साक्षात्कार होगा जो कुल 35 अंको का होगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation