1 . विश्व के तमाम गणितज्ञ वृत की अनेक गणनाओं को सरल बनाने के लिए पाई की जगह ताउ के इस्तेमाल का अभियान चला रहे हैं। ताउ का मान क्या है?
(क) 3 पाई
(ख) 5 पाई
(ग) 2 पाई
(घ) 4 पाई
2. प्रमुख यूरोपीय एअॅरोस्पेस कंपनी ईएडीएस काफी ऊॅचाई से उडने वाले ऐसे बॉयोफ्यूएल चालित राकेट-प्लेन बनाने की योजना बना रही है, जो पेरिस से टोकियो की यात्रा महज ढाई घंटे में पूरा कर सकता है। यह विशेष राकेट-प्लेन कितनी ऊॅचाई पर उडान भरेगा?
(क) 22,000 मीटर
(ख) 12,000 मीटर
(ग) 32,000 मीटर
(घ) 42,000 मीटर
3. इन दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिक ऐसा लार टेस्ट विकसित कर रहे हैं, जिससे किसी व्यक्ति की सटीक उम्र का पता लगाया जा सकता है। विशेषज्ञों की राय है कि इस टेस्ट से अपराधियों की धर-पकड में आसानी होगी। उपर्युक्त लार टेस्ट में किस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा?
(क) मिथाइलेशन
(ख) सेल्वाइजेशन
(ग) टाइलेशन
(घ) माइलेशन
4. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ मानचेस्टर के डॉक्टरों ने विश्व में पहली बार फेफडे का सफल प्रत्यारोपण किया है। यह प्रत्यारोपण किस देश में किया गया?
(क) अमेरिका
(ख) ब्रिटेन
(ग) जापान
(घ) जर्मनी
5. ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने उस जीन का पता लगाया है, जो त्वचा के भीतर की चर्बी तो कम करता है, लेकिन इससे हृदय रोग व मधुमेह होने की आशंका बढ जाती है। यह जीन कौन सा है?
(क) आईआरएस1
(ख) आईआरएस2 ढ्ड
(ग) आईआरएस3
(घ) आईआरएस4
सही उत्तर-1.ग, 2.ग, 3.क, 4.ख, 5.क
रामनयन सिंह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation