1. पिछले दिनों अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों ने नासा के स्पिल्टिजर टेलीस्कोप द्वारा एक ऐसे ग्रह की खोज की है , जो सूर्य का दीर्घाकार चक्कर लगाते समय 700 डिग्री सेंटीग्रेड तक गर्म हो जाता है। यह ग्रह पृथ्वी से कितना दूर है?
(क) 20 प्रकाश वर्ष (ख) 40 प्रकाश वर्ष
(ग)200 प्रकाश वर्ष (घ) 400 प्रकाश वर्ष
2. हाल ही में जर्मन वैज्ञानिकों ने एक खास तरह का रडार सेंसर विकसित किया है, जो मोटी दीवार को छेदकर हृदय गति या सांस लेने जैसी प्रक्रिया का पता लगा सकता है। यह अति महत्वपूर्ण तकनीक किस प्रमुख संस्था की देन है?
(क) बर्लिन यूनिवर्सिटी (ख) यूनिवर्सिटी ऑफ बॉन
(ग) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (घ) टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख
3. प्रमुख अमेरिकी तकनीकी संस्थान एमआईटी ने हाल ही में एक नया ड्रग डिलिवरी सिस्टम विकसित किया है, जिसके जरिए अनेक दवाओं को नियंत्रित तरीके से रिलीज किया जा सकता है। यह डिलिवरी सिस्टम किस प्रक्रिया पर आधारित है?
(क) टिनी गोल्ड पार्टिकल्स व इन्फ्रारेड किरणों पर (ख) इन्फ्रारेड किरणों पर
(ग) सिल्वर-गोल्ड पार्टिकल्स पर (घ) टिनी गोल्ड पार्टिकल्स पर
4. लुसियाना स्थित पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे वायरस का पता लगाया, जो न केवल कफ, दस्त आदि के लिए जिम्मेदार है, बल्कि यह मोटापा बढाने वाली कोशिकाओं की भी तीव्र वृद्धि करता है। यह वायरस कौन है?
(क) एडी 16 (ख) एडी 66
(ग) एडी 46 (घ) एडी 36
5. ब्रेन में स्थायी याददाश्त किस प्रकार स्टोर होती है?
(क) नर्व सेल्स पर कार्बन की सक्रियता से (ख) नर्व सेल्स पर आयन चैनेल की सक्रियता से
(ग) नर्व सेल्स पर इलेक्ट्रोमैग्नेट की सक्रियता से (घ) नर्व सेल्स की सक्रियता से
6. पिछले दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ लिसेस्टर के वैज्ञानिक मार्कस कुक ने एक शोध के दौरान पाया कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कॉफी पीने से शिशु की शैशवावस्था में ल्यूकेमिया होने की आशंका बढ जाती है। क्या आप बता सकते हैं कि कैफीन का डीएनए पर प्राय: क्या असर पडता है?
(क) डीएनए दोगुना हो जाता है (ख) डीएनए में विकृति आती है
(ग) डीएनए आधा हो जाता है (घ) डीएनए में काफी वृद्धि होती है
7. विक्टोरिया यूनिवर्सिटी के ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ता पॉल शुल्जबर्गर के अनुसार, सुनने की प्रक्रिया द्वारा किसी नई भाषा को बेहतर ढंग से सीखा जा सकता है। क्या आप बता सकते हैं कि सुनने की प्रक्रिया सर्वाधिक प्रभावकारी क्यों है?
(क) मेमोरी टिश्यूज स्वत: विकसित होती हैं (ख) न्यूरल टिश्यूज स्वत: विकसित होती हैं
(ग) साउंड की प्रतिक्रिया बेहतर होती है (घ) साउंड से ब्रेन में रासायनिक प्रतिक्रिया होती है
8. पिछले दिनों जर्मन वैज्ञानिकों ने न्यूजपेपरों व कार्ड बोर्ड से निकले उत्पाद द्वारा एक अति हल्के, सस्ते और भूकंपरोधी 400 किलोग्राम वजनी मकान का निर्माण किया। न्यूजपेपरों से निकला यह उत्पाद कौन-सा है?
(क) आयरन युक्त सेल्युलोज (ख) सल्फर युक्त सेल्युलोज
(ग) रेजिन युक्त सेल्युलोज (घ) कार्बन युक्त सेल्युलोज
9. पर्यावरणविदों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग से जानवरों का आकार भी प्रभावित होगा। क्या आप बता सकते हैं कि जलवायु परिवर्तन से जानवरों पर किस तरह का असर पडेगा?
(क) आकार बडा होगा (ख) आकार दोगुना होगा
(ग) आकार आधा होगा (घ) आकार छोटा होगा
10. इन दिनों पश्चिमी देशों में प्रीनॅटल पैटरनिटी टेस्ट पर खूब चर्चा है। इस जांच से क्या पता चलता है?
(क) पिता का (ख) आनुवंशिक बीमारी का
(ग) हृदय रोग होने की आशंका का (घ) इनमें से कोई नहीं
प्रस्तुति : रामनयन सिंह
उत्तर-1.(ग), 2.(घ), 3.(क), 4.(घ), 5.(ख), 6.(ख), 7.(ख), 8.(ग), 9.(घ), 10.(क)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation