1. कुछ ही दिनों में ब्रिटिश एयरपोर्ट एक ऐसा डिवाइस लगाने जा रहा है, जो यात्रियों की सांसों को कैप्चर कर उसे बॉयोफ्यूल में बदल देगा। क्या आप बता सकते हैं कि सांसों की कार्बन डाईऑक्साइड किस तकनीक के जरिए कैप्चर किया जाता है?
(क) आयन बॉयोरिएक्टर (ख) न्यूक्लियर बॉयोरिएक्टर
(ग) एअर बॉयोरिएक्टर (घ) फोटो बॉयोरिएक्टर
2. हाल ही में स्पेनिश शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया कि वर्जिन ओलाइव ऑयल की अतिरिक्त मात्रा ब्रेस्ट कैंसर रोकने में मददगार साबित हो सकती है। क्या आप बता सकते हैं कि वर्जिन ओलाइव ऑयल में कौन-सा नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट मिलता है?
(क) मल्टीफेनॉल्स (ख) फेनॉल्स
(ग) जीफेनॉल्स (घ) पॉलीफेनॉल्स
3. इन दिनों प्रतिष्ठित अमेरिकी कंपनी आईबीएम एक ऐसा सुपर कम्प्यूटर विकसित कर रही है, जो न केवल सर्वाधिक सुपरफास्ट होगा, बल्कि इसकी कम्प्यूटिंग कैपिसिटी 20 लाख लैपटॉप से भी ज्यादा होगी। इस सुपर कम्प्यूटर की क्षमता होगी?
(क) 10 पेटाफ्लॉप प्रति सेकेंड (ख) 100 पेटाफ्लॉप प्रति सेकेंड
(ग) 20 पेटाफ्लॉप प्रति सेकेंड (घ) 2 पेटाफ्लॉप प्रति सेकेंड
4. क्या आप बता सकते हैं कि एक पेटाफ्लॉप का क्या आशय है?
(क)एक क्वॉड्रिलियन फ्लोटिंग प्वाइंट आपरेशंस पर सेकेंड
(ख)500 बिलियन फ्लोटिंग प्वाइंट आपरेशंस पर सेकेंड
(ग)100 मिलियन फ्लोटिंग प्वाइंट आपरेशंस पर सेकेंड
(घ)100 बिलियन फ्लोटिंग प्वाइंट आपरेशंस पर सेकेंड
5. तारों व ग्रहों के मूलभूत रहस्यों को जानने के लिए इन दिनों चिली के अटकामा मरुस्थल में अति शक्तिशाली 66 टेलिस्कोप का निर्माण चल रहा है। क्या आप बता सकते हैं कि ये टेलिस्कोप कब काम करना शुरू कर देंगे?
(क) 2012 (ख) 2015
(ग) 2011 (घ) 2010
6. हाल ही में कुछ प्रमुख वैज्ञानिकों ने सेल्युलर प्रोसेस के महत्वपूर्ण केमिकल कम् पाउंड का विश्लेषण कर यह पता लगाया कि विभिन्न प्रोटीन के आपसी क्रियाकलापों का मूल्यांकन कर यह पता लगाया जा सकता है कि स्तन कैंसर से ग्रसित रोगी के ठीक होने की कितनी संभावना है। इन वैज्ञानिकों का संबंध किस देश से है?
(क) अमेरिका (ख) जापान
(ग) चीन (घ) कनाडा
7. प्रतिष्ठित सांइस मैग्जीन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक हालिया शोध के अनुसार, सब्जियों व फलों में पाया जाने वाला एक सूक्ष्म मॉलिक्यूल आंतों की सूजन को कम करने में सहायक होता है, जिससे कैंसर होने की आशंका कम होती है। यह मॉलिक्यूल कौन-सा है?
(क) नॉन-क्वेर्सेटिन (ख) क्वेर्सेटिन
(ग) गोल्ड क्वेर्सेटिन (घ) इनमें से कोई नहीं
8. पिछले दिनों कनाडा के वैज्ञानिकों ने एक नई इन्फ्रारेड स्कैनिंग तकनीक विकसित की, जो न केवल लोगों के विचारों को पढ सकती है, बल्कि यह बोलने में अक्षम बच्चों के इलाज में भी काफी कारगर साबित हो सकती है। इस नई तकनीक का नाम है?
(क) ऑप्टिकल ब्रेन इमेजिंग टेक्निक (ख) मैग्नेटिक ब्रेन इमेजिंग टेक्निक
(ग) इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ब्रेन इमेजिंग टेक्निक (घ) नॉन ऑप्टिकल ब्रेन इमेजिंग टेक्निक
9. हाल ही में वैज्ञानिकों ने जीनोम आधारित एक ऐसी थ्योरी विकसित की, जिससे यह पता चल सकेगा कि ल्युकोमिया जैसे रोग किस प्रकार डेवलॅप होते हैं। विशेषज्ञों की राय है कि इस रिसर्च से कैंसर थेरेपी में काफी मदद मिलेगी। यह थ्योरी किस प्रमुख वैज्ञानिक की देखरेख में विकसित हुई?
(क) जान मैथ्यू (ख) माइकेल डब्ल्यू बेकर
(ग) रोजर फिलिप (घ) एफ मुरोयावा
10. प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ सांइसेज में प्रकाशित एक हालिया रिसर्च के अनुसार, इनफ्लुएंजा वायरस के उत्तरजीविता का गहरा संबंध निरपेक्ष आर्द्रता से है। यह महत्वपूर्ण शोध किस प्रमुख वैज्ञानिक की देखरेख में किया गया?
(क) विलियम कुक (ख) जेम्स नार्मन
(ग) पी मेनन (घ) जेफरी शामन
प्रस्तुति : रामनयन सिंह
उत्तर-1.(घ), 2.(घ), 3.(ग), 4.(क), 5.(क), 6.(घ), 7.(ख), 8.(क), 9.(ख), 10.(घ)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation