केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2016-17 की पहली तिमाही (अप्रैल 2016 - जून 2016) में विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों को 18 मार्च 2016 को अधिसूचित किया.
हालांकि 2012-13 से संशोधित ब्याज दरों की घोषणा हर साल मार्च में की जाती रही है, लेकिन यह पहली बार है की केंद्र सरकार ने त्रैमासिक संशोधन को लागू करने का फैसला किया है.
संशोधित ब्याज दर दिसंबर 2015 से फरवरी 2016 तक मिलने वाले जी-सेक प्राप्ति की पुनर्गणना पर आधारित है.
संशोधित ब्याज दर निम्नवत है:
दस्तावेज | ब्याज दर (अप्रैल 2015 - मार्च 2016) | ब्याज दर (अप्रैल 2016 - जून 2016) |
---|---|---|
बचत जमाराशि | 4.0 | 4.0 |
1 साल का जमा समय | 8.4 | 7.1 |
2 साल का जमा समय | 8.4 | 7.2 |
3 साल का जमा समय | 8.4 | 7.4 |
5 साल का जमा समय | 8.5 | 7.9 |
5 वर्ष आवर्ती जमा | 8.4 | 7.4 |
5 वर्ष वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 9.3 | 8.6 |
5 साल की मासिक आय खाता योजना | 8.4 | 7.8 |
5 साल राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र | 8.5 | 8.1 |
लोक भविष्य निधि योजना | 8.7 | 8.1 |
किसान विकास पत्र | 8.4 | 7.8 |
सुकन्या समृद्धि खाता योजना | 9.2 | 8.6 |
पृष्ठभूमि
• 2012-13 के बाद से छोटी बचत योजना पर मिलने वाले ब्याज दर में सालाना संसोधन किया गया है. यह प्रचलन श्यामला गोपीनाथ समिति के सिफारसों के बाद लागु किया गया था.
• 2012-13 से पहले ब्याज दर सलाना मार्च में घोषित किये जाते थे, लेकिन फ़रवरी 2016 से केंद्र सरकार ने इसमें संसोधन कर इसे त्रैमासिक कर दिया.
• इसका उद्देश्य बाजारू ब्याज दर और छोटी बचत योजनाओ पर मिलने वाले ब्याज दरो में समानता बनाए रखना था, जिससे की बैंक अपने ब्याज दरो को मौजूदा मुद्रा बाजार दर के हिसाब से स्थानांतरित कर ले.
• अधिसूचना के अनुसार, अप्रैल 2016 से ब्याज दर हर तीन महीने बाद निर्धारित किये जाएँगे और यह जी-सेक की पहले तीन महीने की प्राप्ति पर आधारित होंगे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation