विश्व महासागर दिवस 08 जून को विश्वभर में मनाया गया

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है. इसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है.

Jun 9, 2019, 09:23 IST
World oceans day 2019 observed across the world
World oceans day 2019 observed across the world

विश्व महासागर दिवस विश्वभर में 08 जून 2019 को मनाया गया है. महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है.

महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के वजह से महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं. इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वे गलती से प्लास्टिक को अपना भोजन समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है.

इस बार का थीम:

विश्व महासागर दिवस 2019 का थीम-एक साथ मिलकर हम अपने समुद्रों को बचा सकते हैं’(Together we can protect and restore our Ocean) है. इसका मुख्य मकसद लोगों को समुद्र में बढ़ रहे प्रदूषण और उससे होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना है.

विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है. इसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है. इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है.

हरेक साल 'विश्व महासागर दिवस' पर पूरे विश्व में महासागर से जुड़े विषयों में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, जो महासागर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के प्रति जागरूकता पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं.

अधिकतर ऑक्सीजन महासागर से:

महासागर पृथ्वी के लिए फेफड़ों के समान है जहां से संपूर्ण पृथ्वी को अधिकतर ऑक्सीजन प्राप्त होता है. लोगों को समुद्र में फैलाये जा रहे प्रदूषण के प्रभाव के बारे में बताना. महासागरों के प्रति विश्व भर में जागरुकता फैलाना हैं. समुद्र भोजन एवं दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है इसलिए इसके संरक्षण के उपायों के बारे में लोगों को बताना हैं.

आर्टिकल अच्छा लगा? तो वीडियो भी जरुर देखें!

पृष्ठभूमि:

पहला विश्व महासागर दिवस 08 जून 2009 को मनाया गया था. यह दिवस साल 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा. यह दिन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News