भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शशिकांत शर्मा को देश का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (12वां) नियुक्त 21 मई 2013 को किया गया. शशिकांत शर्मा ने 22 मई 2013 को सेवानिवृत हो रहे विनोद राय का स्थान लिया. शशिकांत शर्मा नियंत्रक-महालेखापरीक्षक नियुक्त होने के पूर्व रक्षा सचिव थे. वह बिहार कैडर के 1976 वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. शशिकांत शर्मा को 23 मई 2013 को पदभार ग्रहण करना है.
नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के नियुक्त का प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 (1) में है. नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है, परन्तु उसे पद से संसद के दोनों सदनों के समावेदन पर ही महाभियोग (अनुच्छेद 148(1),124(4)) द्वारा ही हटाया जा सकेगा जिसका आधार कदाचार और असमर्थता होगा.
कैग इस साधारण नियम का अपवाद है कि संघ के सभी सिविल सेवक राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है. (अनुच्छेद 310)
कैग का वेतन सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश के बराबर होता है. कैग सेवानिवृत के बाद भारत सरकार के अधीन कोई अन्य पद धारण करने का पात्र नही होगा.
कैग की नियुक्ति छह वर्ष या 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति जो भी पहले हो, तक के लिए की जाती है.
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी):नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी, कैग) की स्थापना वर्ष 1860 में हुई थी. कैग तीन प्रकार के लेखापरीक्षण करता है- वित्तीय, अनुपालन और निष्पादन.
नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की सूची:
क्रमांक | नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक | कार्यकाल |
1 | वी नरहरि राव | 1948-1954 |
2 | एके चन्द | 1954-1960 |
3 | एके राय | 1960-1966 |
4 | एस रंगनाथन | 1966-1972 |
5 | ए बख्शी | 1972-1978 |
6 | ज्ञान प्रकाश | 1978-1984 |
7 | त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी | 1984-1990 |
8 | सीएस सोमैया | 1990-1996 |
9 | वीके शुंगलू | 1996-2002 |
10 | वीएन कौल | 2002-2008 |
11 | विनोद राय | 2008-2013 |
12 | शशिकांत शर्मा | 2013 से ... |
विनोद राय: भारत के 11वें नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक विनोद राय का जन्म 23 मई 1948 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (मोहम्मदाबाद) में हुआ था. इस पद पर उनकी नियुक्ति 7 जनवरी, 2008 को हुई थी. उन्होंने वर्ष 2010 राष्ट्रमंडल खेल, 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटन और कोयला खनन पट्टी के आवंटन से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की. दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में एमए करने के साथ ही विनोद राय ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त की. वह 1972 बैच के आईएएस अधिकारी थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation