This is an archived article last updated on Apr 15, 2024. The information may be outdated.

भारत में पहले मतदान करने की क्या थी उम्र सीमा, जानें

Last Updated: Apr 15, 2024, 13:35 IST

साल 2024 में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में लोकसभा आम चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस चुनाव में कई ऐसे युवा भी होंगे, जिन्होंने अपनी उम्र 18 वर्ष पूरी कर ली है और पहली बार अपने मतदान का उपयोग करेंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत जिस समय आजाद हुआ था, उस समय मतदान करने की क्या उम्र थी। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

चुनाव मतदान आयु सीमा
चुनाव मतदान आयु सीमा

साल 2024 में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश और भारत में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के तहत 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में लोकसभा आम चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

इस चुनाव में कई ऐसे युवा भी होंगे, जिन्होंने अपनी उम्र 18 वर्ष पूरी कर ली है और पहली बार अपने मतदान का उपयोग करेंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत जिस समय आजाद हुआ था, उस समय मतदान करने की उम्र 18 वर्ष नहीं थी।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उस समय कितनी आयु का व्यक्ति मतदान कर सकता था। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में पहली बार कब हुआ मतदान

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में पहली बार आम चुनाव कब हुए थे, तो आपको बता दें कि पहली बार चुनाव का आयोजन 25 अक्टूबर,1951 और 21 फरवरी 1952 के बीच हुआ था। उस समय विश्व की जनसंख्या के छठे हिस्से ने भारत के मतदान में भागीदारी दर्ज कराई थी।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले मध्य प्रदेश से साझा करते हैं सीमा, जानें

लगभग 45 फीसदी महिलाओं ने किया था नामांकन

आपको बता दें कि देशभर से 17.32 करोड़ मतदाताओं ने मतदान के लिए नामांकन कराया था। इसमें से 45 फीसदी महिलाएं शामिल थीं।

पहले कितने वर्ष थी मतदान के लिए आयु सीमा

भारत में जब चुनाव होना शुरू हुए, तो उस समय मतदान आयु 18 वर्ष नहीं हुआ करती थी। बल्कि, उस समय मतदान के लिए 21 वर्ष की आयु हुआ करती थी। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले मध्य प्रदेश से साझा करते हैं सीमा, जानें

कब हुई 18 वर्ष आयु सीमा

ऐसे में अब सवाल है कि आखिर कब चुनाव में मतदान के लिए आयु सीमा 18 वर्ष कर दी गई, तो आपको बता दें कि 1989 में 61वें संविधान संशोधन के तहत मतदान में शामिल होने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष कर दी गई थी। 

किस पार्टी ने हासिल की थी जीत

अब सवाल है कि आखिर उस समय किस राजनीतिक पार्टी ने जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी दल के रूप में उभरी थी। पार्टी ने 489 लोकसभा सीटों में से 318 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 15, 2024, 13:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News