This is an archived article last updated on Dec 28, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा एयर फोर्स स्टेशन, जानें

Last Updated: Dec 28, 2023, 18:09 IST

भारत की तीन प्रमुख सेनाएं हैं, जिसमें थल सेना, वायु सेना और जल सेना हैं। साल 1945 में हुए दूसरे विश्व युद्ध में भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  वर्तमान में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय वायु सेवा के एयरफोर्स स्टेशन बने हुए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन भारतीय वायु सेना का स्टेशन है, जो कि उत्तर प्रदेश में मौजूद है।  इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में और जानेंगे। 

सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन
सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन

भारत में मौजूद तीन प्रमुख सेनाएं हैं, जिनमें भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय जल सेना शामिल हैं। साल 1945 के दूसरे विश्व युद्ध में भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में भारतीय वायु सेना में 1,70,000 से अधिक सैन्यकर्मी और 1350 से अधिक लड़ाकू विमान हैं, जो कि भारतीय वायुसेना को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना का दर्जा दिलाता है।

भौगोलिक और कूटनीतिक दृष्टि को देखते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय वायुसेना के एयर फोर्स स्टेशन बनाए गए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा एयर फोर्स स्टेशन भारतीय वायु सेवा के पास ही है। वहीं, खास बात यह है कि यह स्टेशन उत्तर प्रदेश के एक जिले में मौजूद है। कौन-सा है यह जिला और कितना बड़ा है भारतीय वायु सेवा स्टेशन, जानने के लिए यह लेख पड़े। 

 

पढ़ेंः भारत के बाहर भारतीय सैन्य अड्डों की सूची, देखें लिस्ट



कब हुआ था भारतीय वायु सेना का गठन

सबसे पहले हम भारतीय वायु सेना के बारे में जान लेते हैं कि आखिर कब भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था। आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 को हुआ था। 1950 से पहले इसे रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि, भारत के पूर्ण रूप से गणतंत्र होने के बाद इसके नाम में से रॉयल शब्द को हटा दिया गया।

इसके बाद भारतीय वायु सेना नाम शेष रह गया। भारतीय वायुसेना के नाम कई प्रमुख ऑपरेशन रहे हैं, जिनमें दूसरा विश्व युद्ध, भारत-पाक युद्ध, कांगो संकट, गोवा मुक्ति संग्राम, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन कैक्टस, कारगिल युद्ध और ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। 

 

एशिया का सबसे बड़ा एयर फोर्स स्टेशन 

अब सवाल है कि एशिया का सबसे बड़ा एयर फोर्स स्टेशन कौन-सा है, तो आपको बता दें कि एशिया का सबसे बड़ा एयर फोर्स स्टेशन हिंडन एयर फोर्स स्टेशन है, जो कि पश्चिमी एयर कमांड का हिस्सा है। 



कितना बड़ा है एयर फोर्स स्टेशन 

गाजियाबाद का हिंडन एयर फोर्स स्टेशन हिंडन नदी के नजदीक बना हुआ है, जो कि 14 किलोमीटर गोलाकार और 55 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यही वजह है कि हर बार 8 अक्टूबर के मौके पर भारतीय वायुसेना दिवस का आयोजन हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में किया जाता है।

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पहली बार हुआ है, जब साल 2023 का एयरफोर्स डे प्रयागराज में मनाया गया है। वहीं, इससे पहले एक बार मध्यप्रदेश में एयरफोर्स डे मनाया गया था। ऐसे में अभी तक सिर्फ दो बार दिल्ली से बाहर एयरफोर्स डे मनाया गया है।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, जानें

पढ़ेः उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है उद्योग नगरी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 25, 2023, 12:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News