Chandra Grahan 2024 Kitne Baje Lagega: चंद्रग्रहण विज्ञान की भाषा में एक खगोलीय घटना है। हालांकि, हिंदू शास्त्रों में इस घटना को शुभ नहीं माना गया है। ऐसे में इस पूरी अवधि के समय किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है। यहां तक कि मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
इस साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। इस बार का यह चंद्रग्रहण खास है, क्योंकि यह हिंदू धर्म में के एक बड़े पर्व पर लगने जा रहा है। ऐसे में कई लोग इस दिन लगने वाले सूतक काल को लेकर चिंता में हैं। इस लेख के माध्यम से हम सूतक काल व इस दौरान क्या न करने वाले कार्यों के बारे में जानेंगे।
Chandra Grahan 2024: पहला उपच्छाया चंद्रग्रहण
इस वर्ष का पहला उपच्छाया चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि इस चंद्रग्रहण में चांद के आकार में अंतर नहीं होगा, बल्कि इस रंग में परिवर्तन होगा। क्योंकि, चांद पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश कर वही से बाहर निकल जाएगा। ऐसे में इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जा रहा है।
Chandra Grahan 2024: 100 साल बाद बन रहा है संयोग
इस बार का चंद्रग्रहण इसलिए भी खास है, क्योंकि यह हिंदू धर्म के बड़े पर्व यानि कि होली पर लगने जा रहा है। ऐसे में इस तरह का संयोग पूरे 100 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 1924 में इस तरह का संयोग बना था।
Chandra Grahan 2024: किस समय लग रहा है चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च, 2024 को लगने जा रहा है, जो कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का दिन है। अब सवाल है कि किस समय से किस समय तक यह ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
Chandra Grahan 2024: भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण
इस बार का चंद्रग्रहण इंग्लैंड, स्पेन, हॉलैंड, पुर्तगाल, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, रूस अंटलाटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जाएगा। भारत में इस बार का चंद्रग्रहण देखने को नहीं मिलेगा।
Chandra Grahan 2024: भारत में कब लगेगा सूतक काल
भारत में इस बार चंद्र ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में इस बार सूतक काल भी नहीं लग रहा है। हालांकि, धार्मिक शास्त्रों में इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को करने की मनाही है, जैसे पूजा-पाठ या किसी नए काम की शुरुआत करने को मना किया गया है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation