भारत विविधतापूर्ण देश है, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाना जाता है। यहां के प्रत्येक शहर की अपनी विशेषता है, जिससे देश को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। हर साल मर्सर के कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट जारी की जाती है।
साल 2024 की भी लिस्ट को जारी किया गया था, जिसमें भारत के कुछ शहरों का नाम आए हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे महंगा शहर कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यह है भारत का सबसे महंगा शहर
अब सवाल है कि भारत का सबसे महंगा शहर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि मर्सर की कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के मुताबिक, मुंबई शहर भारत का सबसे महंगा शहर है। साल 2024 में इस शहर को विश्व में 136वीं रैंकिंग मिली है। बीते वर्ष 2023 में मुंबई को 147वां स्थान मिला था। बाकी शहरों की तुलना में यहां पर्सनल केयर, बिजली, घर का किराया, अपना घर खरीदना और परिवहन महंगा है।
भारत का दूसरा सबसे मंहगा शहर
भारत के दूसरे सबसे मंहगे शहर की बात करें, तो यह नई दिल्ली है। नई दिल्ली में भी घर का किराया, मकान खरीदना और जरूरत के अन्य सामान महंगे हैं। विश्व रैंकिंग में नई दिल्ली को 165वीं रैंक मिली है।
भारत का तीसरा सबसे महंगा शहर
भारत के तीसरे सबसे महंगे शहर की बात करें, तो यह चेन्नई है। विश्व रैंकिंग में इस शहर को 189वां स्थान मिला है। बीते साल चेन्नई को 184वां स्थान मिला था।
भारत का चौथा सबसे महंगा शहर
भारत के चौथे सबसे महंगे शहर की बात करें, तो यह बंगलुरू है। विश्व रैंकिंग में इस शहर को 195वां स्थान मिला है। बीते वर्ष इसे 189वां स्थान मिला था।
भारत के पांचवा सबसे मंहगा शहर
भारत के पांचवे सबसे महंगे शहर की बात करें, तो यह हैदराबाद है। इस शहर की रैंकिंग में बीते एक साल में कोई बदलाव नहीं आया है। साल 2024 में इस शहर की रैंकिंग 202 रही है।
भारत का छठा सबसे महंगा शहर
भारत के छठे सबसे महंगे शहर की बात करें, तो यह पुणे शहर है। साल 2024 में इस शहर को 205 रैंक मिली है, जबकि बीते वर्ष इस शहर की रैंक 213 थी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation