इंसान की सेहत को कोई अच्छा दोस्त है, तो इसे कहने में कोई दो राय नहीं है कि वह नींद है। नींद हमारे लिए उतनी ही जरूरी है, जितना जीने के लिए खाना और पानी जरूरी है। यही वजह है कि एक अच्छी सेहत के लिए डॉक्टरों द्वारा पर्याप्त नींद की सलाह दी जाती है।
हालांकि, वर्तमान में लोगों की जीवनशैली बदल गई है और लोग देर रात तक घंटों फोन पर सोशल मीडिया पर समय देना पसंद करते हैं। इस वजह से एक तरफ वे अपनी नींद पूरी नहीं कर रहे हैं, बल्कि खुद को बीमारियों की तरफ भी धकेल रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में सबसे अधिक लोग सोते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
इस देश में सबसे अधिक सोते हैं लोग
कई निजी कंपनियों और वैश्वकि नींद सर्वेक्षण के मुताबिक, सबसे अधिक सोने वाले लोगों में नीदरलैंड पहले स्थान पर है। यहां के लोग औसतन 8.1 घंटे तक सोते हैं।
दूसरे स्थान पर आता है यह देश
दुनिया में दूसरे स्थान पर फिनलैंड है, जहां के लोग रोजाना 8 घंटी की नींद पूरी करते हैं।
तीसरे स्थान पर आते हैं ये देश
दुनिया में सबसे अधिक सोने वाले लोगों में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के लोग आते हैं। यहां के लोग प्रतिदिन 7.9 घंटे की नींद पूरी करते हैं।
चौथे स्थान पर आते हैं ये देश
अधिक नींद के मामले में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम आते हैं। यहां के लोग औसतन 7.7 घंटे तक सोते हैं।
पांचवे स्थान पर ये देश
नींद लेने के मामले में पांचवे स्थान पर कनाडा और डेनमार्क है। यहां के लोग औसतन 7.7 घंटे सोते हैं।
छठे स्थान पर आता है यह देश
संयुक्त राज्य अमेरिका नींद के मामले में छठे स्थान पर आता है। यहां के लोग प्रतिदिन औसतन 7.6 घंटे तक सोते हैं।
सातवें स्थान पर आते हैं यह देश
नींद को लेकर सातवें स्थान पर इटली और बेल्जियम देश आते हैं। यहां के लोग प्रतिदिन औसतन 7.5 घंटे तक सोते हैं।
आठवें स्थान पर आते हैं ये देश
स्पेन, जापान और दक्षिण कोरिया के लोग रोजाना 7.4 घंटे की नींद पूरी करते हैं।
नौवें स्थान पर आता है यह देश
ब्राजील का नंबर नौंवे स्थान पर आता है। यहां को लोग प्रतिदिन औसतन 7.3 घंटे सोते हैं।
10वें स्थान पर आता है यह देश
नींद को लेकर 10वें स्थान पर मैक्सिको आता है। यहां के लोग रोजाना प्रतिदिन औसतन 7.2 घंटे सोते हैं।
11वें स्थान पर आता है भारत और चीन का नंबर
दुनिया में पर्याप्त नींद लेने के मामले में भारत और चीन 11वें स्थान पर आते हैं। यहां के लोग 7.1 घंटे सोते हैं।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation