This is an archived article last updated on Mar 5, 2024. The information may be outdated.

दुनिया के किस देश को कहा जाता है ‘हजार झीलों का देश’, जानें

Last Updated: Mar 5, 2024, 13:04 IST

दुनिया में वर्तमान में 195 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य देश हैं। हर देश की अपनी-अपनी संस्कृति और पंरपरा हैं, जो कि एक देश को अन्य देश से अलग बनाती हैं। इसके साथ ही यहां स्थित भौगोलिक स्थिति भी देशों के बीच अंतर पैद करती है। भौगिलिक स्थिति में झील, झरने, पहाड़ और नदी भी शामिल है। दुनिया के अलग-अलग देशों में आपको झीलें देखने को मिल जाएंगी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश को हजार झीलों का देश भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

हजार झीलों का देश
हजार झीलों का देश

दुनिया में वर्तमान में 195 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य देश हैं। हर देश की अपनी-अपनी संस्कृति और पंरपरा हैं, जो कि एक देश को अन्य देश से अलग बनाती हैं। इसके साथ ही यहां स्थित भौगोलिक स्थिति भी देशों के बीच अंतर पैद करती है।

भौगिलिक स्थिति में झील, झरने, पहाड़ और नदी भी शामिल है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जिस हजार झीलों का देश भी कहा जाता है। कौन-सा है यह देश और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य की है तीन राजधानियां, जानें

 

क्या होती है झील

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर झील क्या होती है। झील जल एक स्थिर भाग होता है, जो कि चारों ओर से भूखंड से घिरा होता है। यह सामान्यतौर पर भूतल के गड्ढे होते हैं, जो कि जल से भरे होते हैं और जल का स्थायी स्त्रोत होते हैं। कुछ मामलों में झील कुछ प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी होती हैं।

उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली गोमती नदी पीलीभीत जिले के फुलहर झील से निकलती है, जिसे गोमत ताल भी कहा जाता है। यहां से निकलने के बाद यह गाजीपुर के पास गंगा में मिल जाती है। 

 

किस देश को कहा जाता है हजार झीलों का देश

अब सवाल है कि आखिर किस देश को हजार झीलों का देश कहा जाता है, तो आपको बता दें कि फिनलैंड देश को हजार झीलों का देश कहा जाता है। 

 

फिनलैंड में हैं कितनी झीलें

फिनलैंड में कुल झीलों की बात करें, तो यहां झीलों की संख्या 1,68,000 है, जबकि 1,79,000 द्वीप हैं। यही वजह है कि इस देश को हम हजार झीलों का देश भी कहते हैं। 

फिनलैंड की सबसे बड़ी झील

फिनलैंड की सबसे बड़ी झील की बात करें, तो यह साइमा झील है, जो कि यूरोप की चौथी सबसे बड़ी झील है। 

 

दुनिया में कहां स्थित है फिनलैंड

फिनलैंड उत्तरी यूरोप में एक देश है, जो कि नार्डिक क्षेत्र में स्थित है। यह पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी हेल्सिंकी है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2024, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News