This is an archived article last updated on Sep 28, 2023. The information may be outdated.

दुनिया का इकलौता देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी, जानें

Last Updated: Sep 28, 2023, 17:21 IST

दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हर देश की अपनी अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था भी होती है। इसके साथ ही हर देश की अपनी राजधानी भी है। राजधानी से देश की प्रशासनिक व्यवस्था को चलाने में भी मदद मिलती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया का ऐसा कौन-सा देश है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के एक ऐसी ही देश के बारे में जानेंगे। 

बिना राजधानी वाला देश
बिना राजधानी वाला देश

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग देश हैं, जिनकी अपनी एक राजनीतिक व्यवस्था और अर्थव्यवस्था है। इसके साथ ही इन देशों की अपनी राजधानी भी है, जहां से प्रशासनिक मामलों को संभालने में मदद मिलती है।

अमूमन सभी देशों की अपनी राजधानी होती है, हालांकि क्या आपको पता है कि दुनिया का एक देश ऐसा भी है, जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के एक ऐसे ही देश के बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘भारत का प्रवेश द्वार’, जानें

 

दुनिया में कुल कितने देश हैं मौजूद

सबसे पहले, तो हम यह जान लेते हैं कि दुनिया में कुल कितने देश मौजूद हैं। आपको बता दें कि दुनिया में कुल 195 देश मौजूद हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र और दो देश गैर-सदस्य ऑब्सर्वर देश हैं।

ये देश वेटिकन और फिलिस्तीन है। दुनिया के कुल देशों में 54 देश अफ्रीका में, 48 देश एशिया में, 44 देश यूरोप में, 33 लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में, 14 देश ओशिनिया में मौजूद हैं, जबकि दो उत्तरी अमेरिका में भी मौजूद हैं।

ऐसे में पूरी दुनिया में कुल मिलाकर 195 देश मौजूद हैं। सबसे अधिक देश अफ्रीका में मौजूद हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कुछ जगहों पर अफ्रीका को 55 देशों का समूह कहा जाता है।


किस देश के पास नहीं है राजधानी

अब सवाल यह है कि आखिर दुनिया का ऐसा कौन-सा देश है, जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं है। आपको बता दें कि नाउरू देश एक ऐसा देश है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है। 

 

कहां से चलता है शासन

नाउरू देश की अपनी राजधानी नहीं है। ऐसे में यहां का प्रशासनिक काम यारेन सिटी से होता है। यही से इस देश में सरकार अपना काम करती है और देश के महत्वपूर्ण फैसले भी यहीं पर होते हैं।

 

द्वीपों से मिलकर बना है यह देश

नाउरू देश एक द्विपीय देश है, जो कि कई द्वीपों से मिलकर बना है। यह देश प्रशांत महासागर में हैं, जो कि वेटिकन सिटी से बड़ा है, लेकिन दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है। वहीं, यह दुनिया का सबसे छोटा द्विपीय देश भी है। आपको बता दें कि दुनिया के दो सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी और मोनेको हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2023, 17:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News