Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन 5 सीटों पर उतरे उम्मीदवारों पर रहेगी सबकी नजर, देखें लिस्ट

Jan 8, 2025, 17:58 IST

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: इस लेख में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 ऐसी सीटों के बारे में बताया गया है, जहां बड़े चेहरे मैदान में हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों के चुनावी दंगल पर पूरी दिल्ली की नजर रहेगी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर आगामी 5 फरवरी को चुनाव होना है। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार आप, भाजपा व कांग्रेस की ओर से अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशियों के रूप में बड़े-बड़े धुरंधर उतारे गए हैं। ऐसे में इस लेख में हम दिल्ली की पांच सीटों पर उतरे ऐसे प्रत्याशियों के बारे में पढ़ेंगे, जिन पर सभी की नजरें रहेंगी। 

Delhi Election 2025: चुनावी रण में दिखेगी कड़ी टक्कर

इस बार का विधानसभा चुनाव अहम है। क्योंकि, इससे एक तरफ जहां आप पार्टी दिल्ली में अपना वजूद बनाए रखने के लिए लड़ेगी। वहीं, भाजपा और कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन पर दोबारा से बिसात बिछाने की कोशिश करेगी। ऐसे में दिल्ली की इन तीनों अहम राजनीतिक पार्टियों के लिए यह चुनाव महत्त्वपूर्ण है। 

 

नई दिल्ली विधानसभा

आप पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से खड़े हुए हैं। उनके सामने भाजपा ने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उतारा है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र है, जबकि संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र हैं। तीनों ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।  

 

जंगपुरा विधानसभा

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सियासी रण पर भी सभी की नजरें रहेंगी। क्योंकि, उनके ऊपर कई आरोप लगे थे, जिसके लिए उन्हें जेल भी जाने के साथ अपना पद छोड़ना पड़ा था। वह इस बार जंगपुरा सीट से मैदान में उतरे हैं। उनके सामने भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह को उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से फरहाद सूरी मैदान में हैं।   

 

बिजवासन विधानसभा

इस चुनाव में बिजवासन सीट पर भी सभी की नजरें रहेंगी। वजह की बात करें, तो कैलाश गहलोत पूर्व में दिल्ली सरकार में आप पार्टी की ओर से मंत्री रहे हैं। हालांकि, चुनाव से कुछ समय पहले उन्हेंने राजनीतिक पाला बदलते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया था। ऐसे में भाजपा ने उन्हें बिजवासन से चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने आप पार्टी से सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस से देवेंद्र सहरावत हैं। 

 

पटपड़गंज विधानसभा

इस सीट पर पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक थे। IAS/IPS जैसे प्रतिष्ठित पदों की कोचिंग की दुनिया में अवध ओझा प्रसिद्ध नाम है। वह सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है। उन्हें आप की ओर से पटपड़गंज सीट से उतारा गया है। उनके सामने भाजपा की ओर से रविंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस की ओर से चौधरी अनिल कुमार हैं।

 

कालकाजी विधानसभा

दिल्ली की कालकाजी सीट पर भी सभी नजरें रहेंगी। क्योंकि, इस सीट से दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी आप पार्टी की ओर से मैदान में उतरी हैं। वहीं, उनके सामने भाजपा के दिग्गज नेता रमेशी बिधूड़ी मैदान में हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News