Difference: Crocodile और Alligator में क्या होता है अंतर, जानें

Feb 23, 2023, 13:00 IST

Difference:  आपने क्रोकोडाइल यानि मगरमच्छ और एलीगेटर यानि घड़ियाल के बारे में सुना होगा। दोनों ही पानी के जीव हैं और खतराक भी हैं। लेकिन, क्या आप इन दोनों को लेकर अक्सर दुविधा में पड़ जाते हैं। यदि हां, तो इस लेख के माध्यम से आपकी दुविधा का हल हो सकता है।

मगरमच्छ और घड़ियाल  में अंतर
मगरमच्छ और घड़ियाल में अंतर

Difference: इस दुनिया में आकाश, धरती और पानी, तीनों जगह पर ही जीव-जंतुओं की अपनी जगह है। इन जीव जंतुओं की वजह से ही पारिस्थितिकी तंत्र संतुलित रहता है। यदि इनमें किसी भी एक जगह पर रहने वाले जीव-जंतुओं के जीवन पर खतरा मंडराता है, तो पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, पानी में वैसे तो कई जीव रहते हैं, लेकिन इसमें एक ऐसा जीव भी है, जो काफी बड़ा, वजनी और खतरनाक होता है। यह जीव क्रोकोडाइल यानि मगरमच्छ और एलिगेटर यानि घड़ियाल है, जो दिखने में लगभग एक जैसे होते हैं। ऐसे में कई लोग इन्हें देखकर बड़ी मुश्किल से उनमें अंतर कर पाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



क्या होता है मगरमच्छ 

मगरमच्छ पानी में रहना वाला जीव है, जिनका इतिहास 95 मिलियन वर्ष पुराना बताया जाता है। इनकी लंबाई कुछ मामलों में 23 फीट तक देखी गई है। वहीं, इनका वजन 2000 किलो तक होता है। भारी भरकम होने के बावजूद भी यह तेज रफ्तार से चल सकते हैं। यह अपना समय पानी में या फिर जमीन पर रहकर बिताते हैं। वहीं, मगरमच्छ अक्सर मछलियां खाते हैं। इसके साथ ही ये कई बार पक्षियों का भी शिकार कर लेते हैं। वहीं, पानी पीने के लिए पहुंचने वाले कुछ जीवों को भी यह अपना शिकार बना लेते है। अपने नुकीले दांत होने की वजह से एक बार कोई भी शिकार इनके जबड़े में फंस जाए, तो उसका बचकर निकलना बहुत मुश्किल होता है। यह बहुत तेजी से हमला करते हैं, जिससे शिकार को भागने का मौका न मिल सके। 

 

क्या होता है घड़ियाल

घड़ियाल भी मगरमच्छ की तरह ही दिखने वाला जीव होता है, जो कि पानी में रहता है। इनका इतिहास 37 मिलियन वर्ष पुराना बताया जाता है। यह मगरमच्छ की तुलना में कम लंबाई वाले होते हैं, जिनकी लंबाई 13 से 14 फीट तक होती है। वहीं, इनका वजन भी कम होता है, जो कि 360 से 450 किलो तक होता है। घड़ियाल आमतौर पर छोटे जीव-जंतुओं को अपना शिकार बनाते हैं। यह शिकार कर जीव को पानी में ले जाकर मारते हैं और अपना भोजन बनाते हैं। 

 

मगरमच्छ और घड़ियाल में प्रमुख अंतर 

 

1.मगरमच्छ के मुंह का अगला हिस्सा V आकार का होता है, जबकि घड़ियाल के मामले में यह U आकार का होता है।

 

2.घड़ियाल यदि अपना मुंह बंद कर ले, तो उसके जबड़े के नीचले दांत नजर नहीं आते हैं, हालांकि मगरमच्छ के मामले में नीचले दांत दिख जाते हैं। 

 

3.मगरमच्छ आमतौर पर खारा पानी पसंद करते हैं, जो थोड़ा मटमैला हो। वहीं, घड़ियाल को ताजे पानी में रहना पसंद है। 

 

4.घड़ियाल की तुलना में मगरमच्छ अधिक गुस्से वाले होते हैं। यही वजह है कि यह अपने शिकार पर बड़े आक्रमक रूप से हमला करते हैं, जबकि घड़ियाल का इस तरह का व्यवहार नहीं होता है। 

 

पढ़ेंः Difference: Eagle और Kite में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News