Flyover और Overbridge में क्या होता है अंतर, जानें
देशभर के विभिन्न शहरों में आपको पुल देखने को मिलते हैं। इन पर कुछ से वाहन गुजरते हैं, तो कुछ से लोग तो कुछ से ट्रेनें गुजरती हैं। इन पुलों को हम Flyover और Overbridge के नाम से जानते हैं। कई बार लोग इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं, हालांकि, इन दोनों में ही अंतर होता है।
देशभर के विभिन्न शहरों में सुगम यातायात के लिए Flyover और Overbridge का निर्माण किया गया है, जिनके माध्यम से वाहन और ट्रेनें रफ्तार पकड़कर अपनी मंजिल तक का सफर तय करती हैं। वहीं, कुछ पुलों को पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी बनाया गया है, जिससे लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सके। हालांकि, अक्सर लोग Flyover और Overbridge को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं, जबकि दोनों ही शब्द अलग-अलग चीजों के लिए इस्तेमाल होते हैं। निर्माण से लेकर अन्य चीजों में दोनों में अंतर होता है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे।
क्या होता है Flyover
फ्लाईओवर का निर्माण अक्सर सड़क पर ही किया जाता है, जिस पर पहले से ही ट्रैफिक मौजूद होता है। ऐसे में संबंधित रूट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण उस रोड पर ही पिलर की मदद से किया जाता है। फ्लाईओवर की लंबाई रूट पर आने वाले ट्रैफिक व वहां की भूगौलिक स्थिति पर निर्भर करती है। कई बार इनकी लंबाई सिर्फ एक से दो किलोमीटर की होती है, जबकि कुछ फ्लाईओवर पांच किलोमीटर से अधिक लंबे होते हैं। भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवपर बंगलुरू में स्थित है, जो कि विश्ववरैया फ्लाईओवर है। इसकी लंबाई 11.6 किलोमीटर है।

क्या होता है Overbridge
Overbridge का निर्माण सड़क पर ही किया जाता है। यह किसी चलते हुए रोड के ऊपर बनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन को बिना किसी बाधा के गुजारना होता है। साथ ही इसे कुछ ऐसी सड़कों पर भी बनाया जाता है, जहां पर पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करना मुश्किल होता है ऐसे में इन जगहों पर भी ओवरब्रिज का निर्माण किया जाता है। हालांकि, इनकी लंबाई फ्लाईओवर की तुलना में कम होती है।
Flyover और Overbridge में प्रमुख अंतर
-Flyover का निर्माण सड़क के ऊपर किया जाता है, जिससे यातायात को जाम की समस्या से मुक्त किया जा सके। वहीं, Overbridge का निर्माण रेल यातायात या फिर लोगों के लिए सड़क के ऊपर किया जाता है।
-Flyover की लंबाई अधिक होती है, जबकि Overbridge की लंबाई कम हो सकती है।
-Flyover के निर्माण में अधिक लागत लगती है, जबकि Overbridge का निर्माण कम लागत में किया जा सकता है।
-Flyover का निर्माण कई लेन में किया जा सकता है, जबकि Overbridge का निर्माण रेलवे के लिए अप और डाउन लाइन और लोगों के लिए सीमित जगह में किया जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह अन्य चीजों में अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.