This is an archived article last updated on Mar 22, 2023. The information may be outdated.

Lake और Pond में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Mar 22, 2023, 16:35 IST

आपने Lake और Pond दोनों ही Water Body के बारे में सुना और देखा होगा। पारिस्थितिकी रूप से दोनों का ही अपना महत्व है। हालांकि, एक जैसा दिखने की वजह से कई बार लोग इन दोनों के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। 

झील और तालाब में अंतर
झील और तालाब में अंतर

धरती पर मौजूद प्राकृति में हम विभिन्न चीजों से घिरे हुए हैं, जिसमें पेड़-पौधे, पहाड़, जंगल और नदी शामिल है। इसी में शामिल है Lake यानि झील और Pond यानि तालाब, जो हमें अक्सर देखने को मिल जाते हैं। दोनों ही Water Body है, लेकिन कई लोग इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। आज हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भविष्य में इन दोनों के बीच दुविधा नहीं होगी। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



क्या होती है Lake

Lake आमतौर पर जमीन से घिर हुई होती है और इसका पानी किसी अन्य पानी स्त्रोत, जैसे नदी के माध्यम से बाहर हो जाता है। इस तरह की Lake को हम Open Lake कहते हैं। यदि किसी Lake से पानी नहीं निकल पाता है, तब हम उसे Close Lake कहते हैं। हालांकि, विश्व में Open Lake की संख्या अधिक है, जिसे Freshwater Lake भी कहा जाता है। 

 

दुनिया की सबसे बड़ी और छोटी झील

झील आमतौर पर तालाब की तुलना में गहरी होती हैं और यह बड़ी भी होती है। इनके जल का स्त्रोत प्रमुख रूप से नदियां होती हैं। दुनिया की सबसे गहरी झील की बात करें, तो यह रूस में स्थित बाइकाल झील है, जिसकी गहराई 4000 फीट तक बताई जाती है। हालांकि, अभी भी इसकी पूरी गहराई स्पष्ट नहीं है। वहीं, दुनिया की सबसे छोटी झील लियोनिंग प्रांत में बैंक्सी झील है। यह 15 वर्ग मीटर में फैल हुई है, जिसकी वजह से यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

 

क्या होता है Pond

Pond भी जमीन से घिरे हुए होते हैं और गहरे होते हैं। हालांकि, इनकी गहराई झील से कम होती है। वहीं, यह प्राकृतिक और मनुष्यों द्वारा बनाए गए होते हैं। कुछ तालाबों का निर्माण जल संरक्षण के लिए भी किया जाता है, जिसमें बरसात का पानी इकट्ठा होता है और भूमिगत जल में बढ़ोतरी होती है। हालांकि, झील के मुकाबले इनका आकार कम होता है। यह ताजे पानी के भी हो सकते हैं और खारे पानी वाले भी होते हैं।

 

 Lake और Pond में प्रमुख अंतर 

 

-झील का आकार बड़ा होता है, जबकि तालाब का आकार छोटा होता है।

 

-झील की गहराई अधिक होती है, जबकि तालाब की गहराई कम होती है।

 

-झील में जीव-जंतुओं की अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जबकि तालाब में इनकी संख्या कम होती है।

 

-झील में सूरज की रोशनी पूरी तरह से नहीं पहुंचती, जबकि तालाब में सूरज की रोशनी पूरी तरह से पहुंचती है, जिससे वहां की अलग पारिस्थितिकी का जीवन होता है।

 

पढ़ेंः Sea और Ocean में क्या होता है अंतर, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 22, 2023, 16:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News