उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक राज्य सीमा साझा करने वाला जिला कौन-सा है, जानें

Feb 23, 2024, 13:05 IST

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। वहीं, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सर्वाधिक राज्य सीमा साझा करने वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सर्वाधिक सीमा वाला जिला
सर्वाधिक सीमा वाला जिला

भारत के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे दुनिया का करीब 10 फीसदी हिस्सा है। वहीं, उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सर्वाधिक राज्य सीमा साझा करने वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जिनकी कुल संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 350 तहसील(2018) और 17 नगर निगम हैं।

प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल  एरिया 7680 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जिसका कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

सर्वाधिक सीमा साझा करने वाला जिला

उत्तर प्रदेश में यूं तो अलग-अलग जिले हैं, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करते हैं। हालांकि, प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, जो सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

कितने राज्यों के साथ साझा करता है सीमा

अब सवाल है कि आखिर सोनभद्र जिला कितने राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है, तो आपको बता दें कि सोनभद्र जिला कुल चार राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है।  

कौन-से राज्यों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला कुल चार राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ है।

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य तथ्यों को जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है नक्काशी का शहर, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बागों का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News