This is an archived article last updated on May 15, 2024. The information may be outdated.

भारत में किस जिले को कहा जाता है झीलों का जिला, जानें

Last Updated: May 15, 2024, 13:19 IST

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8  केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको अलग-अलग भाषाओं, खान-पान और वेशभूषा समेत संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां मौजूद हर शहर और जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं भारत का ऐसा कौन-सा जिला है, जिसे झीलों का जिला भी कहा जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

झीलों का जिला
झीलों का जिला

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8  केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको अलग-अलग भाषाओं, खान-पान और वेशभूषा समेत संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलेगा, जो भारत के समृद्ध इतिहास को और भी अलंकृत करने का काम करती है।

यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भारत को करीब से देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां मौजूद हर शहर और जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं भारत का ऐसा कौन-सा जिला है, जिसे झीलों का जिला भी कहा जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि वर्तमान में भारत में 600 से अधिक जिले मौजूद हैं।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

किस राज्य में है झीलों का शहर

यह जिला जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि झीलों का जिला भारत के किस राज्य में मौजूद है। झीलों वाला जिला भारत के उत्तर में स्थित उत्तराखंड में स्थित है। 

किस जिले को कहा जाता है झीलों का शहर 

अब सवाल है कि आखिर किस जिले को झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है, तो इसका जवाब उत्तराखंड राज्य में मौजूद नैनीताल जिला है। इसे भारत का झीलों वाला जिला भी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है झीलों का जिला

यह बात हम सभी जानते हैं कि नैनीताल में कई झीले मौजूद हैं, जो कि पर्यटन का प्रमुख केंद्र हैं। ऐसे में यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी झीलों का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। 

कौन-कौन-सी झीलें हैं प्रमुख

यहां प्रमुख रूप से नैनीताल झील जानी जाती है, जो कि अपने सुंदर दृश्यों के लिए विश्वविख्यात है। झील में पहाड़ों और स्थानीय इमारतों का प्रतिबिंब एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। वहीं, रात में यहां झील का नजारा और भी सुंदर हो जाता है। झील के किनारे लगे बल्ब की रोशनी झील की परत पर सुंदरता बिखेरती है। नैनी झील के अलावा यहां सातताल झील, भीमताल झील और नौकुचीयाताल झील मौजूद हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें।

पढ़ेंः भारत के 10 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्यों की सूची, पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2024, 13:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News