उत्तर प्रदेश में सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले कौन-से हैं, जानें

Apr 10, 2024, 11:54 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यह राज्य सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण राज्य है, जो कि अपनी सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें

उत्तर प्रदेश  भारत में राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण राज्य है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसका मतलब यह हुआ कि यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.33 फीसदी हिस्सा है।

क्योंकि, भारत 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरी दुनिया का 2.4 फीसदी हिस्सा है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हमें यह जानना होगा कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल लखनऊ मंडल है। वहीं, यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसके बाद दूसरे स्थान पर सोनभद्र और तीसरे स्थान पर हरदोई आता है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और पश्चिमी जिला शामली है। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले मध्य प्रदेश से साझा करते हैं सीमा, जानें

उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें

उत्तर प्रदेश भारत की राजनीति में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में यहां लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद् की सीटें महत्त्वपूर्ण हैं। यहां हम सबसे पहले यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। 

प्रदेश में सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले

अब सवाल है कि प्रदेश में सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले कौन-से हैं, तो आपक बता दें कि ये कुल तीन जिले हैं, जो कि श्रावस्ती, महोबा और चित्रकूट हैं। आपको बता दें कि श्रीवस्ती जिला नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जबकि महोबा और चित्रकूट मध्य प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। 

कितनी हैं विधानसभा सीटें

उत्तर प्रदेश के इन तीन जिलों में सिर्फ दो-दो विधानसभा सीटें मौजूद हैं। यही वजह है कि इन जिलों को हम सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले के रूप में भी जानते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़ी अपनी जानकारी को और बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News