भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में 20 जरूरी तथ्य

Mar 21, 2018, 03:17 IST

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी (7.4%) से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी. भारतीय अर्थव्यवस्था में तीन प्रमुख क्षेत्रों का योगदान सबसे अधिक है. भारतीय अर्थव्यवस्था में 53.7% योगदान सेवा क्षेत्र का है, इसके बाद 31.2% योगदान के साथ उद्योग क्षेत्र और तीसरा सबसे अहम् क्षेत्र कृषि है जो कि 15.2% का योगदान देता है.

Facts on Indian Economy-2018
Facts on Indian Economy-2018

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भविष्यवाणी की है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि भारत वित्त वर्ष 2018 में 7.4% की वृद्धि दर हासिल करके चीन को पीछे पछाड़ देगा.
वर्ल्ड इकनॉमिक लीग (डब्लूईएल) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में नॉमिनल जीडीपी के मामले में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस की अर्थव्यवस्था से आगे निकल जाएगी और 2032 में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी.
विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का आकार इस प्रकार है; (नॉमिनल जीडीपी के संदर्भ में)
1. अमेरिका  - 19 .4 खरब डॉलर
2. चीन       -  11.9 खरब डॉलर
3. जापान    - 4.9 खरब डॉलर
4. जर्मनी    - 3.7 खरब डॉलर
5. फ्रांस     -  2.575 खरब डॉलर
6. यू.के.   -  2.565 खरब डॉलर
7. भारत - 2.4 खरब डॉलर
इस लेख में भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित सभी नवीनतम महत्वपूर्ण आंकड़े दिए गए हैं, आइये इन पर नजर डालते हैं;
1. भारत की जनसांख्यिकीय स्थिति;
कुल जनसंख्या: 1.35 बिलियन
जनसंख्या वृद्धि दर: 1.2% (2015)
साक्षरता दर : 74.04% (2011 की जनगणना से)
पुरुष साक्षरता: 82.14%
महिला साक्षरता: 65.46%
जीवन प्रत्याशा: 66.9 वर्ष (पुरुष), 69.9 वर्ष (महिला) (2015 - डब्ल्यूएचओ 2016 रिपोर्ट)
भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेजी और कम से कम 16 अन्य आधिकारिक भाषाएँ
धर्म:
a. हिंदू धर्म    : (79.8%))
b. इस्लाम     : (14.2%)
c. ईसाई धर्म   : (2.3%)
d. सिख धर्म   : (1.7%)
e. बौद्ध धर्म    : (0.7%)
f. जैन धर्म     : (0.4%)
क्षेत्रफल:
कुल क्षेत्रफल: 3,287,263 वर्ग किमी (3,214 किमी उत्तर से दक्षिण और  2,933 किमी पूरब से पश्चिम में)
भूमि का क्षेत्रफल: 2,973,1 9 0 वर्ग किमी
जल सीमा का क्षेत्रफल: 314,070 वर्ग किमी
3. प्राकृतिक संसाधन: कोयला (दुनिया में चौथा सबसे बड़ा भंडार), पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बॉक्साइट, लौह अयस्क, अभ्रक, मैंगनीज, हीरे, सोना और चूना पत्थर.
4. सकल घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों का योगदान;
a. सेवा क्षेत्र : 53.7 प्रतिशत
b. उद्योग क्षेत्र : 31.2 प्रतिशत
c. कृषि क्षेत्र :15.2 प्रतिशत
5. वित्तीय वर्ष की अवधि: 1 अप्रैल - 31 मार्च
6. विदेशी मुद्रा भंडार: 421.922 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जनवरी 2018)
7. भारत के निर्यात का मूल्य: 26.20 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जनवरी 2018)
8. भारत के सबसे बड़े निर्यात भागीदार देश: संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया और यूरोपीय संघ
9. एफडीआई इक्विटी में निवेश करने वाले सबसे बड़े भागीदार (अप्रैल 2000 - सितंबर 2017)
a. मॉरीशस : (34%)
b. सिंगापुर : (17%)
c. ब्रिटेन   : (7%)
d. जापान  : (7%)
e. संयुक्त राज्य अमेरिका :(6%)
f. नीदरलैंड :(6%)
g. जर्मनी :(3%)
h. साइप्रस :(3%)
i. फ्रांस     :(2%)
j. संयुक्त अरब अमीरात :(1%)

largest investors india 2018
10. भारत पर विदेशी ऋण: 495.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर (दिसंबर 2017)
11. भारत में स्वर्ण भंडार: 557.79 टन (दिसंबर 2017)
12. भारत में प्रति व्यक्ति आय: 1.03 लाख रुपये (2016-17)
13. वर्तमान कीमतों पर जीडीपी: 152.54 लाख करोड़ रुपये
14. भारत में पर्यटक आगमन: 10.66 लाख / वर्ष (जनवरी 2018)
15. एफडीआई आकर्षित करने वाले प्रमुख क्षेत्रः (अप्रैल 2000 - जून 2017)
a. सेवा क्षेत्र                  :(17%)
b. दूरसंचार                   :(8%)
c. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर (8%)
d. निर्माण क्षेत्र               :(7%)
e. ऑटोमोबाइल             :(5%)
f. ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (4%)
g. रसायन                 :(4%)
h. ट्रेडिंग                   :(4%)
i. बिजली                   :(3%)
16. हवाई अड्डे:- (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा मैनेज किये जाते हैं)
भारत में कुल हवाई अड्डे: 125
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे: 27
घरेलू हवाई अड्डे: 78
सैनिक उपयोग के लिए हवाई अड्डे: 26
17. रेलवे:-
रेलवे नेटवर्क: 108,706 किमी.
यात्री ट्रेनें : 12,617
मालगाड़ियाँ: 7,421
कुल रेलवे स्टेशन: 7,172
दैनिक यात्री: 23 मिलियन
18. सड़क मार्ग:-
कुल सड़क नेटवर्क: 4.87 मिलियन किमी (दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क)
भारतीय सड़कों में 65% माल ढुलाई और 85% यात्री ढ़ोने में इस्तेमाल किया जाते हैं.
19. जलमार्ग:- 14,500 किमी.
20. प्रमुख बंदरगाह:-
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हल्दिया, कांडला, एन्नोर, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापत्तनम, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, कोच्चि, और नया मंगलोर

उपरोक्त आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि आगे आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की नयी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा. ये आंकड़े भारत में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इनको ध्यान से पढना चाहिए.

भारत के सकल घरेलू उत्पाद में किस सेक्टर का कितना योगदान है?

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News