भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से यदि सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो वह राजस्थान है। वहीं, इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश चौथे पायदान पर है, जिसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य दर्ज किया गया था।
यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 तक यह आंकड़ा 24 करोड़ पहुंच गया है। आपको यह भी बता दें कि भारत की GDP में उत्तर प्रदेश का कुल योगदान 8 फीसदी है। इसके साथ ही यह आर्थिक रूप के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का पहली महिला मुख्यमंत्री कौन-थी। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा की सीटें
उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के बारे में जानने से पहले हम राज्य में सीटों के समीकरण को समझ लेते हैं। इस कड़ी में प्रदेश में कुल 404 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से 403 निर्वाचित व 1 सीट मनोनित सदस्य के लिए है।
उत्तर प्रदेश में कुल विधान परिषद की सीटें
उत्तर प्रदेश में कुल विधान परिषद की सीटों के बारे में देखें, तो यह संख्या पूरी 100 है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या
उत्तर प्रदेश केंद्र की राजनीति में भी अहम भूमिका रखता है। ऐसे में यहां मौजूद लोकसभा सीटें केंद्र में सरकार बनाने में अहम योगदान देती हैं। यहां कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो वह 80 हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल राज्यसभा सीटें
राज्यसभा भारत की ऊपरी प्रतिनिधि सभा होती है, जो देश की राजनीति में अहम स्थान रखती है। ऐसे में प्रदेश में राज्यसभा सीटों का भी महत्व है। यहां कुल राज्यसभा सीटों की संख्या की बात करें, तो वह कुल 31 है।
उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन-थी। आपको बता दें कि प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थीं। वह प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य कृपलानी की पत्नी थीं। सुचेता कृपलानी का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था।
कब बनीं मुख्यमंत्री
सुचेता कृपलानी ने साल 1962 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा और वह कानपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं, जिसेक बाद वह कैबिनेट मंत्री बनी। साल 1963 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में भी जानी गईं। वह 1963 से 1967 तक प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं। 1967 में उन्होंने गोंडा जिले से लोकसभा चुनाव जीता और 1971 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया।
कितनी महिला मुख्यमंत्री रही हैं अब तक
उत्तर प्रदेश में कुल दो ही महिला मुख्यमंत्री रहीं हैं, जिसमें से एक सुचेता कृपलानी और दूसरी मायावती हैं, जो कि बहुजन समाज पार्टी से संबंधित हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation