भारतीय शास्त्रीय संगीत को 'क्लासिकल म्यूजिक' भी कहते हैं| शास्त्रीय ज्ञान ध्वनी-प्रधान होता है ना की शब्द प्रधान| इसमें ध्वनी को महत्व दिया जाता है और ये हमारे भारतीय संगीत का एक अहम अंग भी माना जाता है. ये प्रश्न भारतीय शास्त्रीय संगीत को जानने में काफी उपयोगी साबित होंगे| तो आइये इन प्रश्नों को हल करें और अधिक जानकारी प्राप्त करें|
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) भारतीय संगीत में कुल पांच स्वर हैं|
(ii) ओढव राग में पांच स्वर होते हैं|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) राग ताल का आधार बनाता है|
(ii) ताल राग माधुर्य का आधार बन जाता है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. D
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) आरोह में, प्रत्येक स्वर पूर्ववर्ती स्वर से ऊंचा होता है|
(ii) अवरोह में, प्रत्येक स्वर पूर्ववर्ती स्वर से धीमा होता है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. C
4. भारतीय शास्त्रीय संगीत में राग है:
A. समय विशिष्ट
B. मनोभाव विशिष्ट
C. ऋतु विशिष्ट
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
5. निम्नलिखित में से कौन-सा नौ रसों या भावनात्मक प्रतिक्रियाओं में सम्मिलित नहीं है?
A. हास्य
B. रौद्र
C. वीर
D. आनंद
Ans. D
क्या आप जानते हैं हिंदुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत में क्या अंतर हैं?
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) अंतरा संगीत रचना का पहला भाग है|
(ii) मुखड़ा संगीत रचना की पहली पंक्ति है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) राग में कम-से-कम पांच स्वर होने चाहिए|
(ii) राग में सिर्फ आरोह होता है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. A
8. निम्नलिखित संगीतकारों पर विचार कीजिए:
(i) पंडित भीमसेन जोशी
(ii) गंगूबाई हंगल
(iii) विष्णु पालुशकर
उपरोक्त में से कौन किराना घराना से संबंधित है?
A. (i) और (ii)
B. केवल (i)
C. (i), (ii) और (iii)
D. केवल (iii)
Ans. A
9. निम्नलिखित में से कौन-से लोकगीत और राज्य सुमेलित नहीं हैं?
A. आल्हा - महाराष्ट्र
B. बाऊल – पश्चिम बंगाल
C. पणिहारी - राजस्थान
D. सोहर - बिहार
Ans. A
10. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र सुशिर वाद्य नहीं है?
A. शहनाई
B. बांसुरी
C. पुंगी
D. जलतरंग
Ans. D
Comments
All Comments (0)
Join the conversation