This is an archived article last updated on Apr 1, 2025. The information may be outdated.

ChatGPT से नहीं बन रही Ghibli-Style इमेज? इन Free AI टूल्स से तुरंत करें Generate!

Last Updated: Apr 1, 2025, 18:24 IST

यदि ChatGPT से Ghibli-स्टाइल इमेज नहीं बन रही, तो घबराने की जरूरत नहीं! अब कई फ्री AI टूल्स मौजूद हैं, जिनसे आप Studio Ghibli थीम में खूबसूरत एनीमे-स्टाइल इमेज बना सकते हैं। ये टूल्स AI-पावर्ड टेक्स्ट-टू-इमेज और इमेज-टू-इमेज फीचर्स के जरिए बेहतरीन रिजल्ट देते हैं. आइए जानते हैं बेस्ट ऑप्शंस!

Ghibli-Style इमेज बनाने के लिए बेस्ट फ्री AI टूल्स
Ghibli-Style इमेज बनाने के लिए बेस्ट फ्री AI टूल्स

हाल ही में सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड Ghibli-Style इमेज का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे "घिबलीफिकेशन" कहा जा रहा है. दुनियाभर में लोग—चाहे सेलिब्रिटी हों या आम यूजर्स—अपनी तस्वीरों को Studio Ghibli स्टाइल में बदलकर शेयर कर रहे हैं. अब आप भी बिल्कुल मुफ्त में Ghibli-स्टाइल इमेज बना सकते हैं, क्योंकि ChatGPT (OpenAI) ने अपने नए इमेज जनरेशन फीचर के जरिए यूजर्स को Studio Ghibli थीम में अपनी तस्वीरें बदलने की सुविधा दी है, लेकिन यदि आप ChatGPT से इस वायरल इमेज को नहीं बना पा रहे है तो यहां हम कुछ फ्री AI टूल्स के बारें में बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपनी Ghibli स्टाइल इमेज जनरेट कर सकते है.   

यह भी देखें:

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

 ChatGPT नहीं तो ऐसे बनाये अपनी Ghibli इमेज: 

अगर आप बिना किसी चार्ज के Studio Ghibli स्टाइल में आर्टवर्क या इमेज बनाना चाहते हैं, तो Fotor, Getimg.ai, insMind, Hugging Face, MidJourney, DALL·E 3 और Leonardo.AI जैसे टूल्स बेहतरीन विकल्प हैं.

इनमें से Fotor और insMind सबसे आसान हैं, जबकि MidJourney और Leonardo.AI ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स प्रदान करते हैं. यदि आप टेक्स्ट-टू-इमेज AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Getimg.ai और Hugging Face बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. 

Ghibli-Style इमेज बनाने के लिए बेस्ट फ्री AI टूल्स:

अगर आप Studio Ghibli स्टाइल में इमेज जनरेट करना चाहते हैं और ChatGPT या Grok का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो निम्नलिखित फ्री AI टूल्स और वेबसाइट्स आपकी मदद कर सकते हैं:

1. Fotor

Fotor एक फ्री ऑनलाइन टूल है जो आपकी तस्वीरों को Studio Ghibli स्टाइल में बदल सकता है.

  • इसमें "Ghibli Style," "Ghibli Style 1," और "Ghibli Style 2" जैसे अलग-अलग विकल्प मिलते हैं.
  • यूजर को बस इमेज अपलोड करनी होती है और फिर वांछित स्टाइल चुनना होता है.
  • इसके अलावा, Fotor में AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग के फीचर्स भी हैं, जिससे आप अपनी इमेज को और बेहतर बना सकते हैं.

2. Getimg.ai

Getimg.ai एक एडवांस्ड AI टूल है जो टेक्स्ट-टू-इमेज और इमेज-टू-इमेज फीचर ऑफर करता है.

  • यह Ghibli स्टाइल के रंग, डिज़ाइन और बैकग्राउंड को सटीक रूप से कैप्चर कर सकता है.
  • यूजर टेक्स्ट के माध्यम से भी "Whimsical forest in Ghibli style" जैसा प्रॉम्प्ट देकर इमेज बना सकते हैं.
  • यहाँ आप खूबसूरत लैंडस्केप, जादुई किरदार, और सॉफ्ट कलर पैलेट में इमेज तैयार कर सकते हैं.

3. insMind:

insMind AI टूल तस्वीरों को Ghibli-स्टाइल में बदलने के लिए मशहूर है.

  • यह वाइब्रेंट कलर्स और सॉफ्ट लाइटिंग को बरकरार रखते हुए इमेज को ट्रांसफॉर्म करता है.
  • यूजर को बस अपनी इमेज अपलोड करनी होती है और एक क्लिक में Ghibli स्टाइल का जादू देखा जा सकता है.
  • खासकर एनीमे स्टाइल पोर्ट्रेट्स बनाने के लिए यह बहुत उपयोगी है.

4. Hugging Face (Studio Ghibli Model)

Hugging Face पर IShallRiseAgain द्वारा विकसित एक स्पेशल Studio Ghibli मॉडल उपलब्ध है.

  • इसमें "studio_ghibli_anime_style" जैसे विशेष प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करके एनीमे जैसी इमेज बनाई जा सकती हैं.
  • यह टूल पेस्टल कलर पैलेट, अनोखे डिज़ाइन और घिबली जैसी डिटेलिंग को ध्यान में रखकर इमेज तैयार करता है.
  • फ्री एक्सेस के साथ यह क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और व्यक्तिगत आर्टवर्क के लिए बेहतरीन विकल्प है.

5. MidJourney

MidJourney AI इमेज जनरेशन के लिए एक पावरफुल टूल है, जो Ghibli-स्टाइल के जादुई दृश्यों और किरदारों को सटीकता से बना सकता है.

  • यहाँ 25 इमेज फ्री में बनाने का मौका मिलता है.
  • डिस्कॉर्ड और वेब प्लेटफॉर्म के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.
  • "A mystical village in Ghibli style" जैसे डिटेल्ड प्रॉम्प्ट देकर शानदार रिजल्ट पाए जा सकते हैं.

6. DALL·E 3

DALL·E 3 OpenAI द्वारा विकसित एक एडवांस्ड AI टूल है, जो Ghibli-स्टाइल के कैरेक्टर्स और सीन बनाने में माहिर है.

  • अगर कभी फ्री एक्सेस मिलता है, तो इसे "Studio Ghibli-style fantasy landscape" जैसे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • यह टूल इंट्रीकेट डिटेलिंग और कलर ब्लेंडिंग के लिए जाना जाता है.

7. Leonardo.AI

Leonardo.AI एक टेक्स्ट-टू-इमेज और इमेज-टू-इमेज टूल है, जो फ्री में Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा देता है.

  • यह टूल आर्टिस्ट्स और डिज़ाइनर्स के लिए उपयोगी है, क्योंकि यह हाई-रेसोल्यूशन और क्रिएटिव आउटपुट प्रदान करता है.

कैसे बनाएं अपनी Ghibli-स्टाइल इमेज?

आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी तस्वीर को खूबसूरत एनीमे आर्ट में बदल सकते हैं:

ChatGPT ओपन करें और इमेज जनरेशन फीचर एक्सेस करें.

अपनी फोटो अपलोड करें या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करें, जैसे "मुझे एक Studio Ghibli-स्टाइल पोर्ट्रेट बनाकर दिखाओ."

AI आपकी इमेज को घिबली-इंस्पायर्ड स्टाइल में ट्रांसफॉर्म कर देगा.

रिजल्ट डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 1, 2025, 18:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News