प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और उनके अविष्कारों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

वैज्ञानिकों में निरंतर जिज्ञासा रहती है नई चीज़ों के बारे में जानने की और सत्य को खोजने की. इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी खोजों ने जीवन को आसान बना दिया है और कई लोगों को प्रेरित भी किया है. यदि हम न्यूटन, गैलीलियो इत्यादि के बारे में बात करें तो इनके द्वारा की गई खोज ने न तो दुनिया को प्रभावित किया बल्कि लोगों को अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए भी प्रेरित किया है. आइये इस लेख के माध्यम से कुछ प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और उनके आविष्कारों के बारे में प्रश्नों और उत्तरों के रूप में अध्ययन करते हैं जो कई प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी.

Feb 14, 2019, 16:15 IST
GK Questions and Answers on Famous Scientists and their inventions
GK Questions and Answers on Famous Scientists and their inventions

वैज्ञानिक महान दिमाग के व्यक्ति होते हैं, जो किसी भी घटना के बारे में सवाल पूछते हैं और व्यवस्थित रूप से उस सवाल का जवाब भी खुद ही दे देते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं, वे जिज्ञासु, रचनात्मक और अच्छी तरह से संगठित होते हैं. उनके पास नई चीजों को एक अलग तरीके से देखने की क्षमता होती है. इनकी खोजों ने दुनिया को बदल दिया है और इसे एक नया आयाम भी दिया है. जॉर्ज सी. लिचटेनबर्ग द्वारा कहा गया है कि "एक असाधारण पुरुष खोज करता है, जो बाद में इतना आसान और सरल प्रतीत होता है". आइये इस लेख के माध्यम से कुछ प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और उनकी खोजों के बारे में प्रश्न और उत्तर के रूप में अध्ययन करते हैं.

1. उस वैज्ञानिक का नाम बताइये जिसने यह पाया था कि कुछ अणुओं में दर्पण के चित्र होते हैं?
A. लार्ड केल्विन (Lord Kelvin)
B. लुई पाश्चर (Louis Pasteur)
C. रॉबर्ट हुक (Robert Hooke)
D. हेनरी मोसले (Henry Moseley)
Ans. B
व्याख्या:
लुई पाश्चर ने पाया कि कुछ अणुओं में दर्पण चित्र होते हैं और उन्हें रासायनिक यौगिक के बाएँ हाथ और दाहिने हाथ के संस्करणों के रूप में समझाया जाता है.

2. प्लास्टिक सर्जरी के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
A. चरक (Charaka)
B. जी. डी. नाएड (G.D. Naid)
C. सुश्रुत (Sushruta)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
व्याख्या:
सुश्रुता शल्य चिकित्सा और प्लास्टिक सर्जरी के संस्थापक पिता हैं. उन्होंने सुश्रुत संहिता को भारतीय चिकित्सा साहित्य में एक उत्कृष्ट ग्रंथ भी लिखा और भारत में शल्य चिकित्सा की प्राचीन परंपरा का भी वर्णन किया है.

3. सेफ्टी ब्रेक का आविष्कार किसने किया, जो लिफ्ट को दुर्घटनाग्रस्त होने से रोकते हैं?
A. थॉमस एडिसन (Thomas Edison)
B. एली व्हिटनी (Eli Whitney)
C. हेनरी फोर्ड (Henry Ford)
D. एलीशा ओटिस (Elisha Otis)
Ans. D
व्याख्या:
ओटिस ने सुरक्षा ब्रेक का आविष्कार किया, जो कि रस्सी टूटने पर अचानक गिरने से सक्रिय होने पर लिफ्ट को दुर्घटनाग्रस्त होने से रोक देगा.

4. श्वेत क्रांति का जनक किसे कहा जाता है?
A. पतंजलि (Patanjali)
B. जगदीश चंद्र बोस (Jagadish Chandra Bose)
C. वर्गीज कुरियन (Verghese Kurein)
D. राजा रमन्ना (Raja Ramanna)
Ans. C
व्याख्या:
वर्गीज कुरियन मुख्य वास्तुकार थे जिन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनाया था. उन्होंने सहकारी डेयरी विकास के आनंद मॉडल के आधुनिकीकरण में भी मदद की और भारत में श्वेत क्रांति का निर्माण किया.

5. पहला वर्किंग, प्रोग्रामेबल, इलेक्ट्रोमैकेनिकल कंप्यूटर किसने बनाया था?
A. कोनराड जूस (Konrad Zuse)
B. लासज़्लो जोसेफ़ बिरो (Laszlo Jozsef Biro)
C. ब्रैंडेनबर्ग (Brandenburg)
D. कार्ल बेंज (Karl Benz)
Ans. A
व्याख्या:
कोनराड जूस ने दुनिया का पहला प्रोग्राम-नियंत्रित कंप्यूटर बनाया था.

नार्को टेस्ट क्या होता है और इसे कैसे किया जाता है?

6. इरिडियम परत की खोज किसने की और उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था?
A. हेनरी मोसले (Henry Moseley)
B. पियरे क्यूरी (Pierre Curie)
C. सैंटियागो रेमन (Santiago Ramon)
D. लुइस अल्वारेज़ (Luis Alvarez)
Ans. D
व्याख्या:
लुइस अल्वारेज़ ने इरिडियम परत की खोज की थी और उन्होंने यह भी एक सिद्धांत दिया था कि डायनासोर पृथ्वी पर एक बड़े उल्कापिंड के प्रभाव के बाद विलुप्त होने के लिए प्रेरित थे. 1968 में, उनको भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

7. न्यूरोसाइंस के पिता के रूप में किसे जाना जाता है?
A. सैंटियागो रामोनी काजल (Santaigo Ramony Cajal)
B. एलेसेंड्रो वोल्टा (Alessandro Volta)
C. सलीम अली (Salim Ali)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
व्याख्या:
सैंटियागो रामोनी काजल न्यूरोसाइंस के पिता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने 1906 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो कि उनके न्यूरॉन सिद्धांत के लिए ही था.

8. कॉफी फिल्टर का आविष्कार किसने किया था?
A. ओरविली (Orville)
B. विल्बर राइट (Wilbur Wright)
C. मेलिटा बेंट्ज़ (Melitta Bentz)
D. निकोला टेस्ला (Nikola Tesla)
Ans. C
व्याख्या:
मेलिटा बेंट्ज़ ने ब्लॉटिंग पेपर के एक टुकड़े का उपयोग करके कॉफी फिल्टर की खोज की थी.

9. समुद्रशास्त्र (oceanography) के संस्थापक कौन हैं?
A. सुसुमू टोनगावा (Susumu Tonegawa)
B. अल्हाजन (Alhazen)
C. कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner)
D. मैथ्यू मौरी (Matthew Maury)
Ans. D
व्याख्या:
मैथ्यू मौरी को समुद्रशास्त्र (oceanography) के पिता के रूप में जाना जाता है और अपने जीवनकाल में उन्हें 'पाथफाइंडर ऑफ द सीज' भी कहा जाता था.

10. टीबी एंटीबायोटिक स्ट्रेप्टोमाइसिन की खोज किसने की थी?
A. जोसेफ लेग्रन्जे (Joseph Lagrange)
B. सल्मन वैक्समैन (Selman Waksman)
C. लिंडा बक (Linda Buck)
D. जेम्स क्रोल (James Croll)
Ans. B
व्याख्या:
सल्मन वैक्समैन एक आविष्कारक, जैव रसायनज्ञ और सूक्ष्म जीवविज्ञानी थे. उन्होंने स्ट्रेप्टोमाइसिन और कई अन्य एंटीबायोटिक दवाओं की खोज की थी.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News