भारत की राजनीतिक संरचना: प्रश्नोत्तरी Set-21

Oct 11, 2018, 17:18 IST

इस लेख में राजनीति विज्ञान पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दी जा रही है इसमें छात्रों की सुविधा के लिए प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया है। उम्मीद है कि यह क्विज IAS/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की बहुत मदद करेगी।

GK Questions and Answers on Indian Polity Set 21 HN
GK Questions and Answers on Indian Polity Set 21 HN

भारत, राज्यों का संघ है जो एक संपूर्ण प्रभुतासंपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है जिसमें संसदीय प्रणाली की सरकार है। गणराज्य उस संविधान की व्यवस्थाओं के अनुसार प्रशासित होता है जो 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा स्वीकृत किया गया और 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

1.  “लेखानुदान“ संघ सरकार को कौन सी अनुमति प्रदान करता है ?

A.  सार्वजनिक ऋण लेने की अनुमति

B.  RBI  से ऋण लेने की अनुमति

C.  राज्यों को अनुदान प्रदान करने की अनुमति

D.  निश्चित अवधि के लिए भारतीय संचित निधि से धन निकालने की अनुमति

Ans: D

2.  “समान कार्य के लिए समान वेतन” किस प्रकार का अधिकार है ?

A.  मौलिक अधिकार है

B.  आर्थिक अधिकार है

C.  मौलिक कर्तव्य है

D.  राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत का अंग है

Ans: D

3 भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद “प्रेस की स्वतंत्रता” की बात करता है ?

A.  अनु. 15

B.  अनु. 16

C.  अनु. 22

D.  अनु.19

Ans: D

4. निम्न में से कौन सी संसदीय व्यवस्था की विशेषता नही है ?

A. दोहरी शासनात्मक व्यवस्था

B. बहुमत दल का शासन

C. शासन का नेतृत्व प्रधानमंत्री के हाथों में होता है|

D. इस व्यवस्था में राष्ट्रपति द्वारा निचले सदन का विघटन नहीं किया जा सकता है|

Ans: D

5. भारतीय संसद किसके मिलने से बनती है ?

A.  लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति द्वारा

B. लोकसभा, राज्यसभा द्वारा

C. केवल लोकसभा द्वारा

D. लोकसभा, राज्यसभा, सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रपति द्वारा

Ans: A

6. निम्न में से किस एक की अध्यक्षता ऐसे व्यक्ति द्वारा होती है जो कि उसका सदस्य नही होता है ?

A. विधान सभा

B. लोक सभा

C. राज्य सभा

D. मंत्री परिषद्

Ans: C 

7. भारत एक कल्याणकारी राज्य है | यह कहां से पता लगता है ?

A. प्रस्तावना द्वारा

B. मौलिक कर्तव्यों द्वारा

C. मौलिक अधिकारों द्वारा

D. नीति निर्देशक तत्वों द्वारा

Ans: D

8. निम्न में से कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक ही अपने पद पर बना रह सकता है ?

A. लोकसभा अध्यक्ष 

B. निर्वाचन आयुक्त

C. राज्यपाल

D. उच्च न्यायलय के न्यायधीश

Ans: C

9. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितना होता है ?

A. 6 वर्ष

B. 5 वर्ष

C. 3 वर्ष

D. तय नही है

Ans: A

10. निम्न में से कौन संसद के दोनों सदनों में बोलने, अन्य कार्यवाहियों में भाग लेने का अधिकार रखता है परन्तु वोट डालने का नही ?

A. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

B. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

C. वित्त आयोग के अध्यक्ष

D. भारत के अटॉर्नी जनरल

Ans: D

राजनीतिक संरचना क्विज

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News