भारतीय शास्त्रीय रंगमंच और नाटक पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

रंगमंच को ललित कला की उस श्रेणी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें लाइव कलाकार किसी विशिष्ट स्थान पर लाइव दर्शकों के समक्ष वास्तविक या काल्पनिक घटना का अनुभव प्रस्तुत करते हैं। इस लेख में हमने भारतीय शास्त्रीय रंगमंच और नाटक पर आधारित 10 वतुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी हैं।

Feb 12, 2019, 16:46 IST
GK Questions and Answers on the Indian Classical Theatre and Drama HN
GK Questions and Answers on the Indian Classical Theatre and Drama HN

रंगमंच को ललित कला की उस श्रेणी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें लाइव कलाकार किसी विशिष्ट स्थान पर लाइव दर्शकों के समक्ष वास्तविक या काल्पनिक घटना का अनुभव प्रस्तुत करते हैं। इस अनुभव को कलाकार द्वारा इशारे, भाषण, गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से संप्रेषित करते है।

1.  थिएटर शब्द किस शब्द से लिया गया है:

A. थ्रेट्रॉन

B. थियेट्रॉन

C. थियेतिन्गोन

D. थ्रोटिटलोन

Ans: B

Explanation: थियेटर ग्रीक शब्द "थियेट्रॉन" से लिया गया है जिसका अर्थ होता है 'देखने के लिए एक जगह'। इसलिए B सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से कौन सी गुफा प्राचीन भारतीय रंगमंच को प्रमाणित करता है?

A. सीताबेंग गुफा और रायगढ़ पहाड़ी की जोगीमारा गुफा

B. भीमबेटका रॉक शेल्टर

C. एलोरा की गुफाएँ

D. बोर्रा गुफाएं

Ans: A

Explanation: मध्य प्रदेश के रायगढ़ पहाड़ी की सीताबेंग गुफा और जोगीमारा गुफा में भारतीय प्राचीन रंगमंच के साक्ष्य मिलते हैं जहाँ एक व्यक्ति ड्रम को बजाता हुआ दर्शाया गया है और सिंधु घाटी सभ्यता से ली गई थीम पर बाघ के मुखौटे में अन्य नृत्य करते हुए दर्शाया गया है। इसलिए A सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से कौन भारत में नाटक की सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन पुस्तक है?

A. नाट्यमंडप

B. कर्पूर मंजरी

C. भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: C

Explanation: भरत मुनि ने नाट्यशास्त्र नामक प्रसिद्ध ग्रन्थ के रचयिता हैं। इसको भारतीय नाट्य और काव्यशास्त्र का आदिग्रन्थ बोला जाता है। इसलिए C सही विकल्प है।

4. निम्नलिखित में से कौन भरत मुनि के अनुसार नाट्यमंडप के प्रकार नहीं है?

A. विकृष्ट

B. चतुरसरा

C. त्रयश्रा

D. विक्रमोर्वशीयम्

Ans: D

Explanation: विक्रमोर्वशीयम् कालिदास का विख्यात नाटक। यह पांच अंकों का नाटक है। इसमें राजा पुरुरवा तथा उर्वशी का प्रेम और उनके विवाह की कथा है। इसलिए D सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से कौन भारत का सबसे पुराना थिएटर है?

A. लफ़ेद फ़ायर

B. एथेनियम और चौरंग थिएटर

C. एथेन थियेटर

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: A

Explanation: प्लासी की लड़ाई से पहले ही भारत में पहला यूरोपीय थिएटर शुरू किया गया था। दूसरा थिएटर 1795 में खोला गया जिसका नाम लफ़ेद फ़ायर था। इसलिए, A सही विकल्प है।

भारतीय सिनेमा पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. निम्नलिखित में से किसने कोलकाता में 'हिंदी थिएटर' को स्थापित किया था?

A. प्रसन्ना कुमार ठाकुर

B. भारतेन्दु हरिश्चंद्र

C. हबीब तनवीर

D. बलराज साहनी

Ans: A

Explanation: प्रसन्ना कुमार ठाकुर भारतीय रंगमंच के निर्देशकों और नाटककारों में से एक हैं जिन्होंने कोलकाता में 'हिंदी थिएटर' को स्थापित किया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

7. इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन की स्थापना कब की गई थी?

A. 1943

B. 1944

C. 1945

D. 1946

Ans: A

Explanation: भारतीय जन नाट्य संघ या इंडियन पीपल्स थियेटर असोसिएशन (इप्टा) की स्थापना 1943 में की गयी थी। इसलिए, A सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से किसने ओडिशा में थिएटर संस्कृति की शुरवात की थी?

A. धर्मवीर भारती

B. मोहन राकेश

C. राम शंकर राय

D. भीष्म साहनी

Ans: C

Explanation: ओडिशा में रंगमंच की संस्कृति राम शंकर राय (1860-1910 ई।) द्वारा शुरू की गई थी। मनोरंजन दास ने इस परंपरा को पोषित और त्वरित किया। इसलिए, C सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से किसे फारसी थिएटर के शेक्सपियर के रूप में जाना जाता है?

A. आग़ा हश्र काश्मीरी

B. शीला भाटिया

C. हबीब तनवीर

D. A और B दोनों

Ans: A

Explanation: आग़ा हश्र कश्मीरी (जन्म- 1879 ई., मृत्यु- 1935 ई.) वाराणसी के प्रसिद्ध उर्दू-साहित्यकार थे।उन्हें फारसी थिएटर के शेक्सपियर के रूप में जाना जाता है। इसलिए, A सही विकल्प है।

10. अश्वघोष द्वारा लिखित सबसे प्राचीन शास्त्रीय / संस्कृत नाटक कौन-सी है?

A. सारिपुत्र प्रेरक

B. नागानडा

C. रत्नावली

D. अभिज्ञान शाकुन्तल

Ans: A

Explanation: अश्वघोष द्वारा लिखित सबसे प्राचीन शास्त्रीय / संस्कृत नाटक सारिपुत्र प्रेरक है। यह बौद्ध धर्मग्रंथ पर आधारित है। इसलिए, A सही विकल्प है।

पुस्तकों पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News