एशिया महादेश विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 44.58 मिलियन वर्ग किमी है, जो दुनिया के कुल क्षेत्रफल का लगभग 29।9% है। 2016 के आंकड़ों के अनुसार एशिया की जनसंख्या लगभग 4.436 बिलियन है। विगत कई सालों में ऐसा देखा गया है कि विभिन्न संघीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न महादेशों से जुड़े तथ्यों के आधार पर कई प्रश्न पूछे जाते हैं। अतः इस लेख में हम एशिया महादेश से जुड़े तथ्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत कर रहे हैं जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।
1. एशिया शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के कौन-से शब्द से हुई है?
A. लैटिन भाषा के आसु शब्द से
B. एशिरियन भाषा के आसु शब्द से
C. ग्रीक भाषा के ओस शब्द से
D. हिब्रू भाषा के ओसो शब्द से
Ans: B
2. एशिया महादेश का सर्वाधिक शुष्क स्थल कौन-सा है?
A. आबूधाबी
B. दुबई
C. मस्कट (ओमान)
D. अदन (यमन)
Ans: D
3. एशिया ही नहीं बल्कि विश्व में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है?
A. जाफना (श्रीलंका)
B. बैंकाक (थाईलैंड)
C. मॉसिनराम (भारत)
D. चटगांव (बांग्लादेश)
Ans: C
4. क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा देश कौन-सा है?
A. क्रमशः चीन एवं मालद्वीप
B. क्रमशः भारत एवं मालद्वीप
C. क्रमशः चीन एवं भूटान
D. क्रमशः चीन एवं सिंगापुर
Ans: A
5. एशिया का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
A. न्यू गिनिया
B. बोर्नियो
C. तिमोर
D. सुमात्रा
Ans: B
भारतीय परिवहन व्यवस्था पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. एशिया एवं यूरोप महादेश में स्थित देश कौन-से हैं?
A. युक्रेन एवं इराक
B. रूस एवं सिरिया
C. रूस एवं तुर्की
D. बुल्गारिया एवं जॉर्जिया
Ans: C
7. एशिया में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा और बड़ा पठार है:
A. दक्कन का पठार
B. तिब्बत का पठार
C. मंगोलिया का पठार
D. उकोक का पठार
Ans: B
8. एशिया में स्थित विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है?
A. अरब प्रायद्वीप
B. सिनाई प्रायद्वीप
C. कोरियाई प्रायद्वीप
D. मलय प्रायद्वीप
Ans: A
9. एशिया में स्थित विश्व की सबसे गहरी झील कौन-सी है?
A. बैकाल झील
B. बाल्खाश झील
C. टोबा झील
D. उर्मिया झील
Ans: A
10. एशिया महादेश में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है:
A. पीली नदी
B. यांगटिसिक्यांग नदी
C. मेकांग नदी
D. लेना नदी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation