This is an archived article last updated on Sep 13, 2024. The information may be outdated.

Hindi Diwas 2024: भारत के अलावा इन देशों की आधिकारिक भाषा है हिंदी, यहां देखें लिस्ट

Last Updated: Sep 13, 2024, 13:48 IST

Hindi Diwas 2024: भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। भारत में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी अन्य देशों में भी हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या कम नहीं है। ऐसे में आप कभी इन देशों में पहुंचेंगे, तो आपको हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। 

हिंदी दिवस 2024
हिंदी दिवस 2024

Hindi Diwas 2024: भारत में हिंदी सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि संवाद का वह अहसास है, जिसके माध्यम से व्यक्ति बिना किसी औपचारिकता के अपनी बात को सामने वाले के सामने रखता है। हर साल देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो कि भाषा के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

भारत में तो, हमें हिंदी बोलने वाले करोड़ों लोग मिल जाते हैं। हालांकि, विदेशों में हिंदी का बोलबाला कम हो जाता है। लेकिन, यदि आपको भी ऐसा लगता है, तो ऐसा नहीं है। क्योंकि, दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां आपको हिंदी भाषा बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। इस कड़ी में हम दुनिया के ऐसे देशों के बारे में जानेंगे, जहां हिंदी भाषा बोली जाती है और यहां की आधिकारिक भाषा है।  

फिजी

फिजी देश को घूमने के लिए भी एक अच्छे देश के रूप में जाना जाता है। दरअसल, यह एक द्वीप है, जहां भारत से भी कई लोग पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आपको यहां काफी लोग हिंदी में संवाद करते हुए मिल जाएंगे। साल 1997 के फिजी संविधान के मुताबिक, हिंदी यहां की आधिकारिक भाषा है। 

नेपाल 

भारत के पड़ोसी देश यानि कि नेपाल में आपको हिंदी भाषा बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। यहां नेपाली के साथ-साथ लोग हिंदी भी बोलते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, यहां हिंदी में बात करने वाले लोगों की संख्या करीब 80 लाख है। साल 2008 में भारत में जन्मे परमानंद झा द्वारा नेपाल के उप-राष्ट्रपति के रूप में हिंदी में शपथ ली गई थी, जिसके बाद नेपाल में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था। ऐसे में उन्होंने कहा था कि उन्हें नेपाली में शपथ लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका में अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी भाषा को भी विशेष दर्जा प्राप्त है। दक्षिण अफ्रीका के संविधान के मुताबिक, पैन साउथ अफ्रीका लैग्वेज बोर्ड द्वारा हिंदी भाषा को संक्षरित करने का प्रयास किया जाएगा।

यूनाइटेड अरब एमिरेट्स

यहां की कोर्ट में हिंदी भाषा को तीसरी आधिकारिक भाषा के तौर पर लिया गया है। ऐसे में यहां काम करने वाले लोग लेबर कोर्ट में अपनी मातृभाषा में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मॉरिशस

इस देश में वैसे तो लोग मॉरिशियन क्रियोल भाषा बोलते हैं। हालांकि, संसद में अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा का भी चलन है। साथ ही, यहां हिंदी भाषा बोलने वाले लोग भी मिल जाएंगे। 

संयुक्त राज्य अमेरिका 

संयुक्त राज्य अमेरिका में यूं तो अंग्रेजी भाषा का ही चलन है। क्योंकि, यह यहां की पेशेवर भाषा भी है। हालांकि, यहां कई ऐसे लोग हैं, जो भारत से पहुंचे हुए हैं। यहां करीब साढ़े छह लाख लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।

बांग्लादेश

भारत के पड़ोसी देश यानि कि बांग्लादेश में आधिकारिक भाषा बांग्ला है। हालांकि, यहां आपका काम हिंदी भाषा भी बोलकर चल सकता है। ऐसे में आपको यहां हिंदी व बांग्ला दोनों ही प्रमुख भाषा के तौर पर मिलेंगी।  

थाइलैंड

थाईलैंड में अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच के साथ-साथ हिंदी और भोजपुरी भी बोली जाती है। 

टोबेगो

टोबेगा में थाइलैंड की तरह ही है, जहां अंग्रेजी के साथ-साथ स्पेनिश, फ्रेंच व हिंदी और भोजपुरी भाषा बोली जाती है।

पाकिस्तान 

पाकिस्तान पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था। यहां आपको उर्दू, पंजाबी, सिंधी, पास्तो, बलूची और अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा भी सुनने और बोलने को मिलेगी। 

गुयाना

गुयाना एक दक्षिणी अमेरिकी देश है, जहां भारतीय और अफ्रीकी मूल के लोग रहते हैं। ऐसे में यहां करीब 20 फीसदी से अधिक लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। 

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 13, 2024, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News