हाल ही में भारत में गठबंधन सरकार का गठन हुआ है, जिसके मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी ने शपथ ली है। उन्होंने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर इतिहास दोहराया है। क्योंकि, इससे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तीन बार पीएम पद की शपथ ली थी।
आप बीते कई दिनों से इंटरनेट व अखबारों में गठबंधन जैसे शब्द को बार-बार पढ़ रहे होंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इस शब्द का क्या मतलब होता है और भारत में कब-कब गठबंधन सरकार बनी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होती है गठबंधन सरकार
राजनीति में गठबंधन से मतलब राजनीतिक दलों के समर्थन से है। जब कोई एक दल संसद में सरकार बनाने के लिए बहुमत की स्थिति में नहीं होता है, तो दूसरे दल की ओर से उसे समर्थन दिया जाता है। इसमें एक या एक से अधिक दल शामिल हो सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर संसद में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि किस दल की 272 से कम सीटें होती हैं, तो उसे दूसरे दल द्वारा समर्थन दिया जाता है। वहीं, यदि एक पार्टी से यह संख्या पूरी नहीं होती है, तो दूसरे दल से भी समर्थन लिया जाता है। इसे हम मिली-जुली सरकार या गठबंधन सरकार के रूप में जानते हैं।
1989 से शुरू हुआ गठबंधन सरकार का युग
साल 1989 में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय मोर्चे से हार गई थी। यहां कांग्रेस का पतन हुआ, जिससे भारत की राजनीति में गठबंधन का एक नया युग शुरू हुआ। ऐसे में साल 1989 से लेकर 2014 तक किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिल सका।
भारत में कब-कब बनी है गठबंधन सरकार
अवधि | गठबंधन | प्रधानमंत्री (पार्टी) |
1977-1979 | जनता पार्टी | मोरारजी देसाई (कांग्रेस (ओ)) |
1979-1980 | जनता पार्टी (सेक्युलर) | चरण सिंह (जनता (एस)) |
1989-1990 | राष्ट्रीय मोर्चा | वीपी सिंह (जनता दल) |
1990-1991 | जनता दल (समाजवादी) या समाजवादी जनता पार्टी | चंद्र शेखर (जनता दल (एस) या समाजवादी पार्टी) |
1996-1997 | संयुक्त मोर्चा | एचडी देवेगौड़ा (जनता दल) |
1997-1998 | संयुक्त मोर्चा | आईके गुजराल (जनता दल) |
1997-1998 | बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन | अटल बिहारी वाजपेयी (बीजेपी) |
1999-2004 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) | अटल बिहारी वाजपेयी (बीजेपी) |
2004-2009 | संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) | मनमोहन सिंह (कांग्रेस) |
2009-2014 | संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन – II (UPA-II) | मनमोहन सिंह (कांग्रेस) |
2014-2019 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) | नरेंद्र मोदी (भाजपा) |
2019-2024 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) | नरेंद्र मोदी (भाजपा) |
2024-वर्तमान | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) | नरेंद्र मोदी(भाजपा) |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत के प्रधानमंत्री को कितना मिलता है वेतन और सुविधाएं, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation