This is an archived article last updated on Mar 24, 2024. The information may be outdated.

Holi Kab Hai 2024: 25 या 26 मार्च कब है होली ? क्या है सही समय और पंचांग की तारीख, जानें

Last Updated: Mar 24, 2024, 11:05 IST

Holi kab Hai 2024: उत्तर भारत में जब भी रंगो के त्योहार की बात होती है, तो इसमें होली का त्योहार सबसे प्रमुख त्योहार है। भारतीय को इस त्योहार का विशेष रूप से इंतजार रहता है। विशेषकर, युवाओं में इस त्योहार के अवसर पर रंगों के साथ खेलने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है, जो कि गुलाल-अबीर के साथ एक दूसरे के रंग-ढंग में मिल जाते हैं। हालांकि, होली मनाने को लेकर कई लोग ऊहापोह की स्थिति में है। ऐसे में कब है होली का पर्व, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

कब है होली 2024
कब है होली 2024

Holi kab Hai 2024: उत्तर भारत में जब भी रंगो के त्योहार की बात होती है, तो इसमें होली का त्योहार सबसे प्रमुख त्योहार है। भारतीय को इस त्योहार का विशेष रूप से इंतजार रहता है। विशेषकर, युवाओं में इस त्योहार के अवसर पर रंगों के साथ खेलने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। लोग गुलाल-अबीर के साथ एक दूसरे से गले मिलते हैं और रिश्तों की डोर को और मजबूत करते हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि इस दिन पुराने गिले-शिकवे भुला दिए जाते हैं।

हालांकि, इस बार होली मनाने को लकेर ऊहापोह की स्थिति है। यानि कि लोग असमंजस में है कि होली किस दिन मनाई जाएगी। लोग 25 और 26 तारीख के बीच होली मनाने को लेकर असमंजस में हैं। तो, कब है होली, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

पढ़ेंः भारत की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, पढ़ें सूची

Holi kab Hai 2024: कब है छोटी होली

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि इस बार छोटी होली कब है, तो आपको बता दें कि इस बार भी भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में 24 मार्च, 2024 को होलिका दहन का उत्सव मनाया जाएगा। 24 मार्च की रात 10 बजकर 40 मिनट के बाद भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है। 

Holi kab Hai 2024: कब होता है होली का उत्सव

अब हम यह जान लेते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का उत्सव कब मनाया जाता है। आपको बता दें कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का उत्सव मनाया जाता है। हालांकि, इस बार 25 और 26 को दो पूर्णिमा हैं, जिस वजह से होली खेलने को लेकर लोग दुविधा में हैं।

Holi kab Hai 2024: कब मनाई जाएगी होली

अब सवाल है कि आखिर होली का उत्सव कब मनाया जाएगा। दरअसल, 24 मार्च की रात भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद पूर्णिमा को होली का उत्सव मनाया जा सकता है। देशभर में 25 मार्च को ही होली का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन रंगों के साथ होली खेली जाएगी। हालांकि, यह होली काशी पंचांग के अनुसार मनाई जाएगी। समूचे भारत में इस इस दिन ही होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 

Holi kab Hai 2024:  क्या होता है काशी पंचांग

आपको बता दें कि काशी पंचांग के अनुसार, सिर्फ काशी यानि कि वाराणसी में ही होली मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि सम्मत जलने के बाद भगवान शिव होली खेलते हैं, जिसमें वाराणसी के निवासी भाग लेते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 19, 2024, 13:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News