This is an archived article last updated on Mar 19, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन-सी है, जानें

Last Updated: Mar 19, 2024, 12:00 IST

उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं का घर है। यहां की सरस-संस्कृति और समृद्ध इतिहास इसे विशेष राज्य का दर्जा देते हैं। इसके साथ ही राज्य में कई प्रमुख नदियों का प्रवाह होने के साथ झीलें भी मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी की सबसे बड़ी झील
यूपी की सबसे बड़ी झील

उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं का घर है। यहां की सरस-संस्कृति और समृद्ध इतिहास इसे विशेष राज्य का दर्जा देते हैं। इसके साथ ही राज्य में कई प्रमुख नदियों का प्रवाह होने के साथ झीलें भी मौजूद हैं।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आपको अलग-अलग झीलें देखने को मिल जाएंगी, जो कि दूरस्थ इलाकों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

 

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी झीलें हैं

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हमें अलग-अलग झीलें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ झीलों का निर्माण प्राकृतिक रूप से हुआ है, जबकि कुछ झीलों का निर्माण कृत्रिम रूप से हुआ है। इस कड़ी में यदि यहां कुल झील, सरोवर और ताल की बात करें, तो इनकी कुल संख्या करीब 39 है। 

 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 351 तहसील मौजूद हैं। राज्य का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

किस जिले में है सबसे बड़ी झील

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे बड़ी झील मौजूद है। आपको बता दें कि प्रदेश के सोनभद्र जिले में सबसे बड़ी झील मौजूद है। प्रदेश का सोनभद्र जिला अपने यहां मिलने वाले प्रमुख खनिजों के लिए भी जाना जाता है। इसमें कोयले से लेकर लौह अयस्क तक शामिल है। आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला भी सोनभद्र ही है। 

कौन-सी है सबसे बड़ी झील

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील की बात करें, तो यह गोविंद वल्लभ पंत सागर झील है, जो कि प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील भी है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह करीब 70 वर्ग मील में फैली हुई है। 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील की बात करें, तो वह भी गोविंद वल्लभ पंत सागर झील ही है। इसके साथ ही यह कई अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों के लिए प्रमुख स्थल है, जो कि हर साल यहां प्रवासी पक्षी के रूप में पहुंचते हैं और एक मौसम तक अपना डेरा जमाए रखते हैं। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है, जानें



 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 19, 2024, 11:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News