World Hindi Day 2024: विश्व में हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है, जो कि हिंदी भाषा को सम्मान देने के साथ-साथ इस भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। भारत में प्रमुख रूप से बोले जाने वाली भाषाओं की बात करें, तो इसमें हिंदी का स्थान टॉप पर आता है।
यही नहीं, भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं, जहां हिंदी भाषा बोली जाती है, जिनकी संख्या अधिक है। यही वजह है कि हर साल यहां भारतीय लोग पर्यटन व काम के लिए इन देशों में पहुंचते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हिंदी भाषा को इसका नाम किस भाषा से मिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का अनोखा समुद्र तट, जहां दिन में दो बार गायब हो जाता है समुद्र का पानी
क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि जब राष्ट्रीय हिंदी दिवस है, तो विश्व हिंदी दिवस की जरूरत क्यों पड़ी। आपको बता दें कि पहली बार 2006 में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था, जो कि 10 जनवरी,1975 में नागपुर में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ मनाने के संदर्भ में था। यह उस दिन के बारे में बताता है, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी भाषा बोली गई थी। ऐसे में इस दिन के अवसर पर विश्व हिंदी दिवस का आयोजन विभिन्न देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों में भी किया जाता है।
किन-किन देशों में बोली जाती है हिंदी भाषा
भारत में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है। हालांकि, भारत के अलावा भी हिंदी भाषा बोली जाती है। आपको बता दें कि नेपाल, मॉरिशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, टोबैगो और त्रिनिदाद हैं, जहां आपको हिंदी भाषा बोलने वाले व्यक्ति मिल जाएंगे।
किस भाषा से मिला है हिंदी को अपना नाम
अब सवाल है कि आखिर किस भाषा से हिंदी को अपना नाम मिला है, तो आपको बता दें कि हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द हिंद से प्राप्त हुआ है। इसके अर्थ की बात करें, तो इसका अर्थ सिंधु नदी की भूमि होता है।
11वीं शताब्दी में जब भारत में तुर्की आक्रमण हुआ, तो उस समय आक्रमणकारियों ने सिंधु नदी के आसपास बोली जाने वाली भाषा को हिंदी यानि कि सिंधु नदी के आसपास बोली जाने वाली भाषा का नाम दिया। ऐसे में हिंदी भाषा का अपना नाम फारस की भाषा से मिला, जिसके बाद हिंदी शब्द प्रचलन में आ गया।
पढ़ेंः 2024 में दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन-से हैं, देखें लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation