गर्मी में यदि मौसम का मिजाज बदल जाए, तो यह किसे पसंद नहीं है। बदलते मौसम के मिजाज के साथ आसमान में काले बादल और हल्की फुहार हर किसी को आनंदित कर देती है। इस दौरान बादलों के पीछे से झांकता हुआ सतरंगा इंद्रधुनष मौसम का श्रृंगार करने का काम करता है।
हालांकि, इसके पीछे भौतिकी कारण छिपा होता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि इंद्रधनुष में कौन-सा रंग किस क्रम में होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होता है इंद्रधनुष
इंद्रधनुष सात रंगों से बना होता है, जो कि एक आर्क यानि कि धनुष के आकार में होता है। वहीं, हिंदी में आकाश का पर्यायवाची इंद्र होता है, ऐसे में इसे इंद्रधनुष भी कहा जाता है।
कैसे बनता है इंद्रधनुष
इंद्रधनुष मुख्य तौर पर बारिश के बाद ही बनता है। क्योंकि, बारिश के मौसम में वातावरण में नमी होती है, जिसमें पानी की छोटी-छोटी बूंदें शामिल होती हैं। ऐसे में जब भी सूर्य की रोशनी इन पानी की बूंदों में प्रवेश करती है, तो यह परावर्तित और अपवर्तित होती है।
वहीं, रोशनी जब बूंद के बाहर निकलती है, तो यह फिर से अपवर्तित होती है। इससे इंद्रधुनष को बनने में मदद मिलती है। यहां बूंद एक प्रिज्म की तरह काम करती है।
कैसे बनते हैं सात रंग
सूर्य की राशनी एक सफेद रोशनी होती है, जिसमें कई प्रकार के रंग शामिल होते हैं। इसमें बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग शामिल होता है। ऐसे में जब रोशनी पानी की बूंदों में प्रवेश करती है, तो इंटरनल रिफ्लेक्शन की वजह से यह अलग-अलग कोण पर विभाजित होती है, जिससे अलग-अलग रंग निकलते हैं।
सूर्य की रोशनी जब वापस बूंद से हवा में निकलती है, तो फिर से रिफ्रेक्शन होता है, जिससे सूर्य का प्रकाश फैल जाता है और हमें इंद्रधनुष देखने को मिलता है।
किस क्रम में होता है कौन-सा रंग
इंद्रधनुष में रंगों का स्थान तय होता है, जिसमें सबसे पहले बैंगनी, इंडिगो, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल होता है। इसे आप VIBGYOR के रूप में याद रख सकते हैं, जिसमें वॉयलेट, इंडिगो, ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड कलर शामिल हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation