IND vs ENG Test: एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड, बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में टेस्ट दोहरा शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बने हैं और ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।
25 साल और 298 दिन की उम्र में गिल भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मंसूर अली खान पटौदी के नाम था, जिन्होंने 1964 में 23 साल और 39 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।दोहरा शतक जड़ते ही गिल ने घुटनों पर बैठकर जश्न मनाया और अपनी खास ‘बो’ पोज़ दी। भारतीय ड्रेसिंग रूम में उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई गईं।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
कोहली के बाद अब गिल का नाम:
गिल से पहले भारतीय कप्तानों में सिर्फ विराट कोहली ने सात बार दोहरे शतक लगाए हैं। मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। गिल का यह दोहरा शतक विदेश में किसी भारतीय कप्तान का सिर्फ दूसरा दोहरा शतक है, इससे पहले कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के नॉर्थ साउंड में दोहरा शतक जड़ा था।
गिल ने तोड़े इतने रिकॉर्ड: हाई लाइट्स
रिकॉर्ड | डिटेल्स |
इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान | शुभमन गिल |
इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ | शुभमन गिल |
सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय कप्तान | 25 साल, 298 दिन (पहले: मंसूर अली खान पटौदी, 23 साल, 39 दिन) |
कप्तान के तौर पर पहला टेस्ट दोहरा शतक | शुभमन गिल |
कप्तान के तौर पर विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय | 1. विराट कोहली (200 vs WI, 2016) 2. शुभमन गिल (2025) |
कप्तान के तौर पर तीसरी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले | सुनील गावस्कर (1978) और शुभमन गिल (2025) |
SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान | शुभमन गिल (200 vs England) |
कप्तान के तौर पर तीसरी पारी में दोहरा शतक:
गिल ने कप्तान के तौर पर सिर्फ तीसरी पारी में यह मुकाम हासिल किया, जो सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी है। गावस्कर ने भी 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में कप्तान के तौर पर तीसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था।
Maiden DOUBLE-CENTURY for Shubman Gill in Test Cricket! 💯💯
— BCCI (@BCCI) July 3, 2025
What a knock from the #TeamIndia Captain! 🫡🫡
Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/JLxhmh0Xcs
SENA देशों में एशियाई कप्तानों में पहला कारनामा:
गिल ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। इससे पहले एशियाई कप्तानों में तिलकरत्ने दिलशान ने इंग्लैंड में 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation