This is an archived article last updated on Jun 27, 2024. The information may be outdated.

India vs England T20 World Cup 2024: इंग्लैंड को बाहर करने का क्या है प्लान? कौन होगा गेम चेंजर, देखें यहां

Last Updated: Jun 27, 2024, 22:43 IST

T20 World Cup 2024 Semi Final 2: टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा. भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी, इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप शानदार है, ऐसे में भारतीय टीम, फिलिप साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन से सजी जोस बटलर की टीम को कोई भी मौका देना नहीं चाहेगी. बता दे कि मैच के समय बारिश की 75% संभावना भी है. मैच की हर एक डिटेल्स यहां देखें. 

IND vs ENG सेमीफाइनल 2 टी20 विश्व कप 2024 हाईलाइट्स
IND vs ENG सेमीफाइनल 2 टी20 विश्व कप 2024 हाईलाइट्स

India vs England T20 World Cup 2024 Semi Final 2: टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेंगी. गत चैंपियन इंग्लैंड का प्रदर्शन अभी तक उसकी ताकत के अनुरूप नहीं रहा है. इंग्लिश टीम सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका से भी हार गया था. भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और टीम इंडिया अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी.  

IND vs ENG Score भारत का स्कोर:

भारत बनाम इंग्लैंड 8 ओवर में 65/2

रोहित शर्मा- 37*

सूर्यकुमार यादव- 13*

-Update 27 June 2024 (IST) 10:00 PM 

यह भी देखें: India vs England Head to Head in T20I: भारत या इंग्लैंड किसका रहा है दबदबा, देखें हेड टू हेड आकड़े

 यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक और महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है. भारत ने अपने ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्या और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी अहम भूमिका निभा रहे हैं. टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. 

IND vs ENG गयाना में फुटबॉल! 

भारत के रन मशीन विराट कोहली और ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ग्राउंड पर फुटबॉल खेल रहे हैं. जुड़े रहिये लेटेस्ट अपडेट के लिए. 

-Update 27 June 2024 (IST) 08:21 PM 

IND vs ENG बारिश का लेटेस्ट अपडेट:

ग्राउंड मैन लगातार मैदान को सुखाने में लगे हुए है, गयाना से ताजा अपडेट यह है कि अंपायर भारतीय समयानुसार 8:30 पर मैदान की जाँच करेंगे उसके बाद टॉस पर निर्णय लिया जायेगा. 

IND vs ENG मैदान सुखाने की तकनीक बेहतर:

गयाना में मैदान सुखाने की तकनीक बेहतर है जिस कारण उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मैदान को खेल योग्य बना लिया जायेगा.

भारत बनाम इंग्लैंड: बारिश वापस आ गई!

 Drizzle in Guyana गयाना में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है. ग्राउंडमैन कवर ला रहे हैं, लेटेस्ट अपडेट यहां देखते रहे.

India vs England अच्छी खबर गयाना से

बारिश रुक गयी है. कवर उतर रहे हैं. ग्राउंडमैन अभी काम पर लगे हुए है. जल्द ही मैच शुरू होने वाला है.

India vs England बड़ी अपडेट गयाना से बारिश से टॉस में देरी:

बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच टॉस में देरी हो गई है. यहां आप लेटेस्ट अपडेट देखते रहे.

India vs England Score आज चलेगा कोहली का बल्ला:

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आज सबकी नजरें होंगी, जिन्होंने अब तक खेले गए पिछले 3 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 72*, 89* और 50 रन बनाए हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि नॉकआउट स्टेज पर विराट का रिकॉर्ड बेहतर है.  

IND vs ENG भारत को अपनी स्पिन तिकड़ी पर भरोसा:

गयाना की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहतर मानी जा रही है, जहां टर्न मिलने की पूरी उम्मीद है, ऐसे में भारत अपनी स्पिन तिकड़ी के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेगी-

  • कुलदीप यादव
  • रविन्द्र जडेजा
  • अक्षर पटेल

T20 World Cup 2024 Semi Final 2 गयाना में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड:  

गयाना के स्टेडियम में अभी तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए है जहां बाद में बैटिंग करने वाली टीम टीम ने ज्यादा मैच जीते है. यहां देखें आकड़ें-

कुल मैच 18
बाद में बैटिंग करते हुए जीत 9
पहले बैटिंग करते हुए जीत 6
बेनतीजा 3

भारत बनाम इंग्लैंड: हिटमैन रोहित के धुरंधर है तैयार:

भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है, टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे है, खासकर रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप और कुलदीप. इनके अतिरिक्त अक्षर पटेल ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है.   

IND vs ENG क्या है गयाना के मौसम का हाल:

सेमीफाइनल 2 गयाना में खेला जायेगा, लेकिन वहां का मौसम मैच के समय के अनुसार सही नहीं लग रहा है और ऐसा लग रहा है कि मैच के दौरान बारिश भी हो सकती है-

27 जून, गुरुवार, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे के मौसम का पूर्वानुमान:

  • तापमान: 29°
  • बारिश की संभावना: 50%
  • आर्द्रता: 78%
  • बारिश की मात्रा: 0.77 मिमी

IND vs ENG क्या बारिश के कारण रद्द होगा सेमीफाइनल?

सेमीफाइनल में बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है, ऐसे में यदि बारिश होती है तो पॉइंट टेबल में इंग्लैंड की टीम से ऊपर होने के कारण भारतीय टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सेमीफाइनल मैच के लिए कोई भी रिज़र्व डे नहीं रखा गया है.

दोनों कप्तानों ने बनाये अभी तक बराबर रन:

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के कप्तना जोस बटलर अभी तक 191 रन बनाये है साथ ही दोनों कप्तानों के स्ट्राइक रेट भी समान है-

रोहित शर्मा   जोस बटलर
6 पारी 6
191 रन 191
159.16 स्ट्राइक रेट 159.16

IND vs ENG Weather Report कैसा है गुयाना का मौसम:

दूसरे सेमीफाइनल में बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. लेकिन क्रिकेट प्रेमी नहीं चाहेंगे की मैच बारिश के कारण बर्बाद हो. एक्यूवेदर के अनुसार, यहां तक ​​कि सुबह भी बारिश होने की संभावना है, लेकिन स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) के बाद बारिश तेज होने की संभावना है. 

  • सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) - बारिश की 40% संभावना
  • सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) - बारिश की 66% संभावना
  • सुबह 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) - बारिश की 75% संभावना

जीतने वाली टीम फाइनल में अफ्रीका से भिड़ेगी:

सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी. बता दें कि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में इंग्लैंड पहुंचे या भारत लेकिन 29 जून को फाइनल मुकाबला जोरदार होने वाला है.

देखें: T20 World Cup 2024 Channel Number List: मोबाइल हो या टीवी कब और किस चैनल पर दिखेगा Super-8 के मैच?

IND vs ENG सेमीफाइनल 2 टी20 विश्व कप 2024 हाईलाइट्स:

चैंपियनशिप

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024

इवेंट 

सेमीफाइनल 2 (भारत बनाम इंग्लैंड)

तारीख और समय

गुरुवार, 27 जून 2024, शाम 8:00 बजे  (भारतीय समयानुसार)

वेन्यू 

प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना

टीम इंडिया को बल्ले और गेंद से करना होगा उम्दा प्रदर्शन:

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करना होगा. भारत के पास एक बार फिर से चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है.  

IND vs ENG भारतीय टीम के धुरंधर:

खिलाड़ी

रोल 

रोहित शर्मा (कप्तान)

बल्लेबाज

ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज

विराट कोहली

बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव

बल्लेबाज

शिवम दुबे

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर

अक्षर पटेल

ऑलराउंडर

कुलदीप यादव

स्पिनर

अर्शदीप सिंह

गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह

गेंदबाज

युजवेंद्र चहल

स्पिनर

संजू सैमसन

बल्लेबाज

मोहम्मद सिराज

गेंदबाज

यशस्वी जायसवाल

बल्लेबाज

इंग्लिश टीम भी कर सकती है कमाल:

भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी, इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप शानदार है, ऐसे में भारतीय टीम, फिलिप साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन से सजी जोस बटलर की टीम को कोई भी मौका देना नहीं चाहेगी.  

पढ़ें: [Latest] T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

IND vs ENG इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी:

खिलाड़ी

रोल

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज

फिलिप साल्ट

बल्लेबाज

जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज

हैरी ब्रुक

बल्लेबाज

मोईन अली

ऑलराउंडर

लियाम लिविंगस्टोन

ऑलराउंडर

सैम करन

ऑलराउंडर

क्रिस जॉर्डन

गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर

गेंदबाज

आदिल राशिद

गेंदबाज

रीसे टॉपली

गेंदबाज

मार्क वुड

गेंदबाज

बेन डकेट

बल्लेबाज

विल जैक्स

बल्लेबाज

टॉम हार्टले

गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप में चार बार हुई है टक्कर:

यहां दी गई तालिका में आप इंग्लैंड और भारत के बीच ICC T20 विश्व कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स और आंकड़े देख सकते है- 

                                                                                ICC T20 विश्व कप हेड टू हेड                                                        

भारत 

कुल मैच- 4 

इंग्लैंड 

2

जीत 

2

2

हार 

2

0

टाई

0

0

कोई परिणाम नहीं / रद्द

0

218

उच्चतम स्कोर

200 

150

न्यूनतम स्कोर

80

यह भी देखें:

Most Runs In T20 World Cup 2024: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें यहां पूरी लिस्ट

 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 27, 2024, 22:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News