This is an archived article last updated on Apr 28, 2025. The information may be outdated.

Ind vs Pak Military Comparison: सेना, नौसेना और वायुसेना, तीनों मोर्चों पर पाकिस्तान से कितना आगे भारत? देखें डेटा

Last Updated: Apr 28, 2025, 00:54 IST

Ind vs Pak Military Comparison: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच अक्सर यह सवाल उठता है कि सैन्य ताकत में कौन ज्यादा मजबूत है. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत थल, वायु और जल—तीनों मोर्चों पर पाकिस्तान से काफी आगे है. आइए जानते हैं आंकड़ों के आधार पर कौन किससे कितना ताकतवर है.

सैन्य ताकत में भारत कितना आगे
सैन्य ताकत में भारत कितना आगे

Ind vs Pak Military Comparison: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुका है। हाल हु में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए हैं—सबसे बड़ा कदम यह रहा कि भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को निलंबित कर दिया है। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं. इन कड़े फैसलों के बाद देशवासियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान सैन्य ताकत में भारत की तुलना में कहां खड़ा है. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत सैन्य ताकत में पाकिस्तान से कई गुना आगे है। हर मोर्चे पर भारत की तैयारी और क्षमता कहीं अधिक सशक्त मानी जाती है.

बता दें कि भारत पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे जवाब दे चुका है, अब ऐसे में अब आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान, दोनों परमाणु संपन्न देश हैं और अतीत में कई बार टकरा चुके हैं. लेकिन 2025 के ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, भारत ने लगभग हर सैन्य क्षेत्र में पाकिस्तान पर बड़ी बढ़त बना रखी है.

क्या है सिंधु जल संधि और पहली बार कब हुआ था समझौता, जिसे भारत ने किया ससपेंड?

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

सैन्य ताकत में भारत कितना आगे:

Ind vs Pak Military Comparison: ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत सैन्य ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे है. भारत विश्व में 4वें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 12वें पर. भारत के पास अधिक सक्रिय सैनिक, आधुनिक टैंक, मिसाइलें, वायुसेना और नौसेना के साथ ही रणनीतिक हथियारों में भी बढ़त है.

ग्लोबल रैंकिंग और पावर इंडेक्स स्कोर: 

पक्ष

भारत

पाकिस्तान

ग्लोबल रैंक

4वां

12वां

पॉवर इंडेक्स 

0.1184

0.2513

सैन्य क्षमता में कौन कितना मजबूत (Personnel Strength)

आस्पेक्ट 

भारत

पाकिस्तान

सक्रिय सैनिक

14.55 लाख

6.54 लाख

रिजर्व

11.55 लाख

-

अर्धसैनिक बल

25 लाख+

5 लाख

कुल मिलाकर भारत की सेना आकार में पाकिस्तान से लगभग तीन गुना बड़ी है.

थल सेना ताकत (Land Forces)

कैटेगरी 

भारत

पाकिस्तान

टैंक

4,201 (T-90 भीष्म, अर्जुन)

2,627

बख्तरबंद वाहन

~1.49 लाख

~50,000

तोपखाना

पाकिस्तान को SP आर्टिलरी में हल्की बढ़त

भारत कुल रूप से आगे

ज़मीनी युद्ध में भारत की ताकत पाक की तुलना में तीन गुना अधिक है.

वायुसेना क्षमता में भी भारत आगे (Air Power)

भारत की वायुसेना आधुनिक तकनीक और संख्या दोनों में पाक एयर फ़ोर्स से आगे है. 

कैटेगरी

भारत

पाकिस्तान

कुल एयरक्राफ्ट

2,229

कम (7वीं ग्लोबल रैंक)

फाइटर जेट्स

600+ (राफेल, Su-30MKI)

कम

हेलीकॉप्टर

899

ज्ञात नहीं

आधुनिक हथियार

S-400, लोइटरिंग म्यूनिशन

चीन से सप्लाई आधारित सिस्टम्स

आईएनएस विक्रांत ने बढ़ाई भारत की नौसेना ताकत (Naval Power)

आईएनएस विक्रांत के शामिल होने से भारत की नौसेना ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है. यह देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है, जो अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है. इसकी तैनाती से भारत की समुद्री सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है, खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में.

कैटेगरी

भारत

पाकिस्तान

कुल जहाज

150+ (INS विक्रांत, विक्रमादित्य, न्यूक्लियर सबमरीन)

कम (27वीं ग्लोबल रैंक)

समुद्री निगरानी

P-8i एयरक्राफ्ट

नहीं

भारत की नौसेना में आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर और न्यूक्लियर सबमरीन शामिल हैं, जिससे वह नेवी क्षमता में काफी आगे है.

रक्षा बजट में कहीं नहीं टिकता पाक (Defence Budget)

भारत का बजट पाकिस्तान से तीन गुना अधिक है, जिससे आधुनिक हथियारों और रक्षा अनुसंधान में निवेश संभव हो सका है.

वर्ष

भारत

पाकिस्तान

2025-26

₹6.8 लाख करोड़ (~$79 अरब)

₹2,281 अरब

रणनीतिक और तकनीकी बढ़त: (Strategic & Tech Edge)

  • भारत: ब्रह्मोस, S-400, MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन, राफेल, रूड्रम और निर्भय मिसाइलें.
  • पाकिस्तान: चीन से आयातित तकनीक और प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर.

आज के समय में भारत सैन्य शक्ति, तकनीक, बजट और वैश्विक रैंकिंग में पाकिस्तान से स्पष्ट रूप से आगे है.

देश की पहली ट्रेन ATM सर्विस इस ट्रेन में हुई शुरू, रेल यात्री ऐसे उठाये लाभ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 28, 2025, 00:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News