भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जो कि अपनी संस्कृति और अनूठी पंरपराओं के लिए जाना जाता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है।
आपने चंडीगढ़ के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जो कि दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। हालांकि, क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि भारत में कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जिनकी एक नहीं, बल्कि दो राजधानियां हैं। कौन-से हैं ये राज्य, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जो कि प्राकृतिक सुंदरता और खुली वादियों के लिए जाना जाता है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह राज्य अपनी दो राजधानियों के लिए जाना जाता है।
गर्मी के मौसम में इस राज्य की राजधानी शिमला और सर्दी के मौसम में इसकी राजधानी धर्मशाला हो जाती है। दरअसल, सर्दी के मौसम में कड़ाके की सर्दी पड़ने की वजह से इसकी दो राजधानियां तय की गई हैं। क्योंकि, यहां बर्फ पड़ने पर कई प्रमुख रास्ते बंद हो जाते हैं। इस वजह से हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां हैं।
उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य को देवभूमि के रूप में भी जाना जाता है। यह राज्य भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अपनी इन खूबियों की वजह से हर साल यह बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है और पर्यटन यहां का प्रमुख व्यवसाय है।
उत्तराखंड राज्य की भी दो राजधानिया हैं। गर्मी के मौसम में यहां की राजधानी गैरसैण हो जाती है, जबकि सर्दी के मौसम में राज्य की राज्यधानी देहरादून हो जाती है।
लद्दाख
जम्मू-कश्मीर पर लिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है। यहां की अपभ्रंश घाटियां और दर्रे इसे भारत का सबसे अलग राज्य बनाते हैं। हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश होने की बाद भी इसकी दो राजधानिया हैं, जिसमें एक राजधानी लेह है, तो दूसरी राजधानी कारगिल है।
कर्नाटक
कर्नाटक दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपने यहां की ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इस राज्य की एक राजधानी बेंगलूरू है, तो दूसरी राजधानी बेलगाम है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation