हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। ऐसा माना जा रहा है कि नई इमारत से द्वीपों पर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
भारत में हवाई अड्डों का प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा किया जाता है , जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत में नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे के निर्माण, उन्नयन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, भारत में 487 हवाई अड्डे/हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से एएआई कुल 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है, जिसमें 29 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (3 सिविल एन्क्लेव), 10 सीमा शुल्क हवाई अड्डे (4 सिविल एन्क्लेव) और 103 घरेलू हवाई अड्डे (23 सिविल एन्क्लेव) शामिल हैं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) विमान संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी हवाई अड्डों और 25 अन्य स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर के साथ पूरे भारतीय हवाई क्षेत्र और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में हवाई यातायात प्रबंधन सेवाएं (ATMS) प्रदान करता है।
भारत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची
| संख्या | हवाई अड्डे का नाम | शहरी स्थान |
| 1. | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | हैदराबाद, तेलंगाना |
| 2. | श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | अमृतसर - पंजाब |
| 3. | लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | गुवाहाटी, असम |
| 4. | बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | भुवनेश्वर, ओडिसा |
| 5. | गया हवाई अड्डा | गया, बिहार |
| 6. | इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | नई दिल्ली |
| 7. | वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
| 8. | सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | अहमदाबाद, गुजरात |
| 9. | केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | बंगलुरु, कर्नाटक |
| 10. | मंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मंगलुरू, कर्नाटक |
| 11. | कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोचिन, केरल |
| 12. | कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोझिकोड, केरल |
| 13. | त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | तिरुवनंतपुरम, केरल |
| 14. | छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मुंबई, महाराष्ट्र |
| 15. | डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | नागपुर, महाराष्ट्र |
| 16. | जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | जयपुर, राजस्थान |
| 17. | चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | चेन्नई, तमिलनाडु |
| 18. | तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु |
| 19. | चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
| 20. | लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | वाराणसी, उत्तर प्रदेश |
| 21. | नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
| 22. | कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कन्नूर, केरल |
| 23. | सूरत हवाई अड्डा | सूरत, गुजरात |
| 24. | देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा | इंदौर, मध्य प्रदेश |
| 25. | डाबोलिम हवाई अड्डा | डाबोलिम, गोवा |
| 26. | कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | कोयंबटूर, तमिलनाडु |
| 27. | शेख उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा | श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर |
| 28. | इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा | इंफाल, मणिपुर |
| 29. | मदुरै हवाई अड्डा | मदुरै, तमिलनाडु |
| 30. | बागडोगरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल |
| 31. | मंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मंगलुरू, कर्नाटक |
| 32. | चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | चंडीगढ़ |
| 33. | नासिक हवाई अड्डा | नासिक, महाराष्ट्र |
| 34. | वडोदरा हवाई अड्डा | वडोदरा, गुजरात |
| 35. | कुशीनगर हवाई अड्डा | कुशीनगर, उत्तर प्रदेश |
हवाई अड्डों का वर्गीकरण
-अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन विदेश यात्राओं के लिए किया जाता है। इसके माध्यम से विदेशी सैलानी भी भारत पहुंचते हैं।
-कस्टम हवाई अड्डे: इन हवाई अड्डों पर सीमा शुल्क से जुड़े कार्य किए जाते हैं। ऐसे में यहां पर कार्गो विमान पहुचंते हैं।
-घरेलू हवाई अड्डे: इस श्रेणी में अन्य सभी हवाई अड्डे शामिल हैं।
-डिफेंस एयरपोर्ट में सिविल एन्क्लेव: डिफेंस एयरफील्ड में 26 सिविल एन्क्लेव शामिल हैं।
पढ़ेंः भारत के इन शहरों की रंगों से होती है पहचान, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation