This is an archived article last updated on May 29, 2024. The information may be outdated.

IPL Final 2024 Prize Money: चैंपियन टीम और खिलाड़ियों पर रुपयों की बौछार, जानें किसे मिला कितना पैसा

Last Updated: May 29, 2024, 12:44 IST

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच चेन्नई में खेला गया और एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर लिया. केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के लिए 20 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. इस सीजन खिलाड़ियों ने भी खूब पैसे बटोरे. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑरेंज कैप जीती, जबकि पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को मिली.  

IPL 2024 टॉप 4 टीमों को कितना मिला पैसा? देखें यहां
IPL 2024 टॉप 4 टीमों को कितना मिला पैसा? देखें यहां

IPL Prize Money 2024: साल 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम की लिया.इस सीजन में दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया. अब दर्शकों को आईपीएल के रोमांच के लिए अगले सीजन तक इंतजार करना होगा.

आईपीएल 2024 के इस प्रतिष्ठित मुकाबले में विजेता टीम को न केवल ट्रॉफी मिली बल्कि एक बड़ी धनराशि भी प्रदान की गयी.  विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली, जबकि उपविजेता टीम को 12.5 करोड़ रुपये से नवाजा गया.इसके अलावा, पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार और नकद राशि से सम्मानित किया गया. 

इस सीजन में KKR और SRH ने अपनी रणनीति और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के दम पर कई रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी खेल का अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. साल 2024 का आईपीएल सत्र, अपने पुरस्कारों और प्रतियोगिता की उच्च स्तरीयता के कारण, हमेशा याद रखा जाएगा. 

यह भी देखें: IPL Winners List: साल 2008 से 2024 तक आईपीएल टाइटल विजेताओं की पूरी सूची यहां देखें

KKR पर हुई पैसों की बारिश:

ipl winner prize money 2024 केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के लिए 20 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता एसआरएच को 12.5 करोड़ रुपये मिले. राजस्थान रॉयल्स को तीसरे स्थान पर रहने पर 7 करोड़ रुपये मिले जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथे स्थान पर रहने पर 6.5 करोड़ रुपये दिए गए. 

IPL 2024 टॉप 4 टीमों को कितना मिला पैसा

केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के लिए 20 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता एसआरएच को 12.5 करोड़ रुपये मिले. टीमों को कितने पैसे मिले आप नीचे टेबल में देख सकते है- 

रैंक 

टीम

पुरस्कार राशि

विजेता

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

₹ 20 करोड़

उपविजेता

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

₹ 12.5 करोड़

तीसरा स्थान

राजस्थान रॉयल्स (RR)

₹ 7 करोड़

चौथा स्थान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB)

₹ 6.5 करोड़

IPL 2024 में खिलाड़ी भी हुए मालामाल:

इस सीजन खिलाड़ियों ने भी खूब पैसे बटोरे, आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑरेंज कैप जीती, जबकि पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को मिली.  दोनों को इस सीज़न में उकने शानदार प्रदर्शन के लिए 10-10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली. इस सीजन खिलाड़ियों द्वारा जीती गयी पुरस्कार राशि आप नीचे टेबल में देख सकते है- 

अवार्ड

विजेता

पुरस्कार राशि

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ सीज़न 

नितीश कुमार रेड्डी (SRH)

₹ 10 लाख

ऑरेंज कैप

विराट कोहली (RCB)

₹ 10 लाख

पर्पल कैप

हर्षल पटेल (PBKS)

₹ 10 लाख

सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ सीज़न

जेक फ्रेजर-मैगर्क (DC)

₹ 10 लाख

अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ़ सीजन 

सुनील नारायण (KKR)

₹ 10 लाख

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ सीजन 

सुनील नारायण (KKR)

₹ 10 लाख

सीज़न के सबसे ज्यादा छक्के (42 छक्के)

अभिषेक शर्मा (SRH) 

₹ 10 लाख

सीज़न के सबसे ज्यादा चौके (64 चौके)

ट्रैविस हेड (SRH)

₹ 10 लाख

सीज़न का सर्वश्रेष्ठ कैच

रामनदीप सिंह (KKR)

₹ 10 लाख

सीज़न की सर्वश्रेष्ठ पिच और ग्राउंड

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

₹ 50 लाख

फेयरप्ले अवार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

₹ 10 लाख

IPL फाइनल 2024 अवार्ड्स (KKR vs SRH)

चेन्नई में 26 मई को खेले गए फाइनल मैच में जिन खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दी गयी उसकी लिस्ट नीचे दी गयी है-  

अवार्ड

विजेता

पुरस्कार राशि

प्लेयर ऑफ़ द मैच 

मिचेल स्टार्क

₹ 5 लाख

अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ़ मैच 

मिचेल स्टार्क

₹ 1 लाख

इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच  

वेंकटेश अय्यर

₹ 1 लाख

मैच के ग्रीन डॉट बॉल्स

हर्षित राणा

₹ 1 लाख

मैच के सबसे ज्यादा चौके

रहमानुल्लाह गुरबाज

₹ 1 लाख

मैच के सबसे ज्यादा छक्के

वेंकटेश अय्यर

₹ 1 लाख

यह भी देखें: IPL 2024 Award Winners: कोलकाता तीसरी बार बनी चैंपियन, आईपीएल 2024 की विनर लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 29, 2024, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News