This is an archived article last updated on May 28, 2024. The information may be outdated.

IPL Winners List: साल 2008 से 2024 तक आईपीएल टाइटल विजेताओं की पूरी सूची यहां देखें

Last Updated: May 28, 2024, 09:29 IST

आईपीएल क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और रोमांचक T20 लीगों में से एक है. चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे अधिक बार (पांच-पांच बार) खिताब जीता है. साल 2008 में शेन वार्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी जीती थी. यहां आप साल 2008 से 2024 तक के आईपीएल विजेताओं की लिस्ट देख सकते है.

2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची
2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची

IPL Winners List 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और रोमांचक T20 लीगों में से एक है. इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से हर साल इसका आयोजन किया जा रहा है. क्रिकेट प्रेमी हर साल इस लीग का बेसब्री से इंतजार करते है. आईपीएल ने न केवल भारतीय युवा खिलाड़ियों को बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए एक सुनहरा मौका देता है.आईपीएल का हर सीजन नई कहानी और उभरते खिलाड़ियों के साथ दस्तक देता है, जिससे यह टूर्नामेंट साल दर साल और भी लोकप्रिय होता जा रहा है.  

साल 2008 में शेन वार्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी जीती थी. वहीं साल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता था. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी प्रमुख टीमों ने भी कई बार ट्रॉफी अपने नाम किया है. 

यह भी देखें :

आईपीएल ऑरेंज कैप विनर्स लिस्ट (2008 से 2024) यहां देखें

आईपीएल पर्पल कैप विनर्स लिस्ट (2008 से 2024) यहां देखें

मुंबई और चेन्नई के नाम पांच-पांच ख़िताब:  

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सबसे अधिक बार (पांच बार) खिताब जीता, जबकि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल ख़िताब अपने नाम किया है. वहीं साल 2022 में नई टीम गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपने पहले ही प्रयास में ट्रॉफी जीती.  

2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची:

साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़िताब अपने नाम किया था. साल 2022 में नई टीम गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपने पहले ही प्रयास में ट्रॉफी जीत ली थी. यहां आप साल 2008 से 2024 तक के आईपीएल विजेताओं की लिस्ट देख सकते है-

साल 

विजेता 

उप-विजेता 

वेन्यू 

2008

राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई

2009

डेक्कन चार्जर्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

जोहानसबर्ग

2010

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस

मुंबई

2011

चेन्नई सुपर किंग्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चेन्नई

2012

कोलकाता नाइट राइडर्स

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई

2013

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता

2014

कोलकाता नाइट राइडर्स

किंग्स इलेवन पंजाब

बैंगलोर

2015

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता

2016

सनराइजर्स हैदराबाद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

बैंगलोर

2017

मुंबई इंडियंस

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

हैदराबाद

2018

चेन्नई सुपर किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद

मुंबई

2019

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

हैदराबाद

2020

मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स

दुबई

2021

चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

दुबई

2022

गुजरात टाइटन्स 

राजस्थान रॉयल्स

अहमदाबाद

2023

चेन्नई सुपर किंग्स

गुजरात टाइटन्स 

अहमदाबाद

2024

कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई

यह भी देखें: IPL 2024: आईपीएल में किसने फेंकी थी पहली गेंद, किसने लिया था पहला विकेट और किसने जड़ा था पहला छक्का

सर्वाधिक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम: 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) ने पांच- पांच बार टाइटल अपने नाम किया है. पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते है-  

टीम 

जीत 

साल 

चेन्नई सुपर किंग्स

5 बार

2010, 2011, 2018, 2021, 2023

मुंबई इंडियंस

5 बार

2013, 2015, 2017, 2019, 2020

कोलकाता नाइट राइडर्स

3 बार

2012, 2014, 2024

राजस्थान रॉयल्स

एक बार

2008

सनराइजर्स हैदराबाद

एक बार

2016

डेक्कन चार्जर्स

एक बार

2009

गुजरात टाइटन्स

एक बार

2022

यह भी देखें:

Most Wickets by Indians: IPL 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची यहां देखें 

Most Runs by Indians: IPL 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची यहां देखें

फाइनल में कौन बना मैन ऑफ द मैच:

यहां आप हर सीजन आईपीएल मैच के फाइनल में मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों की लिस्ट भी देख सकते है- 

वर्ष

विजेता

मैन ऑफ द मैच

कप्तान

2024

कोलकाता नाइट राइडर्स मिचेल स्टार्क श्रेयस अय्यर

2023

चेन्नई सुपर किंग्स

डेवोन कॉनवे

एम एस धोनी

2022

गुजरात टाइटन्स

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या

2021

चेन्नई सुपर किंग्स

फाफ डु प्लेसिस

एम एस धोनी

2020

मुंबई इंडियंस

ट्रेंट बोल्ट

रोहित शर्मा

2019

मुंबई इंडियंस

जसप्रीत बुमराह

रोहित शर्मा

2018

चेन्नई सुपर किंग्स

शेन वॉटसन

एम एस धोनी

2017

मुंबई इंडियंस

क्रुणाल पंड्या

रोहित शर्मा

2016

सनराइजर्स हैदराबाद

बेन कटिंग

डेविड वार्नर

2015

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

2014

कोलकाता नाइट राइडर्स

मनीष पांडे

गौतम गंभीर

2013

मुंबई इंडियंस

किरोन पोलार्ड

रोहित शर्मा

2012

कोलकाता नाइट राइडर्स

मनविंदर बिस्ला

गौतम गंभीर

2011

चेन्नई सुपर किंग्स

मुरली विजय

एम एस धोनी

2010

चेन्नई सुपर किंग्स

सुरेश रैना

एम एस धोनी

2009

डेक्कन चार्जर्स

अनिल कुंबले

एडम गिलक्रिस्ट

2008

राजस्थान रॉयल्स

यूसुफ पठान

शेन वार्न

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 28, 2024, 09:29 IST

FAQs

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने कितनी बार आईपीएल जीता है?
    +
    कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का ख़िताब जीता था.
  • किस टीम ने आईपीएल नहीं जीता है?
    +
    पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू इस समय तीन ऐसी टीम है जो अभी तक एक बार भी टाइटल नहीं जीती है.
  • आईपीएल का पहला ख़िताब किस टीम ने जीता था?
    +
    आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और राजस्थान रॉयल्स पहला चैंपियन बना था.
  • आईपीएल ट्रॉफी कौन कौन जीता है?
    +
    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच-पांच बार IPL टाइटल जीता है. वहीं KKR दो बार और सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स ने एक बार ख़िताब जीता है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News