This is an archived article last updated on May 28, 2024. The information may be outdated.

Most Runs by Indians: IPL 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची यहां देखें

Last Updated: May 28, 2024, 09:33 IST

आईपीएल 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा शानदार रहा है, बल्ले से लेकर गेंद तक हर क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेर रखा है. "किंग कोहली" की बल्लेबाजी से हर कोई परिचित है इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है. रियान ने अभी तक खेले 15 मैचों में 567 रन बनाये है.    

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

आईपीएल 2024 का यह सीजन अन्य सीजन की तरह शानदार रहा है, इस सीजन भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. बल्ले से लेकर गेंद तक हर क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेर रखा है. इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो उसमें भी भारतीय खिलाड़ी का ही नाम है. आइए जानते हैं कौन सा भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुका है.

"किंग कोहली" की बल्लेबाजी से हर कोई परिचित है इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर है. इस लिस्ट में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, राजस्थान के रियान पराग जैसे युवा बल्लेबाज भी शामिल है. 

यह भी देखें: आईपीएल 2024 में 17 मैचों में ही टूटा छक्कों का रिकॉर्ड, अब तक लगे इतने छक्के

किंग कोहली शिखर पर:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु   के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे भले ही उनकी टीम एलिमिनेटर मैच हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी लेकिन रनों के मामले में उनके आस-पास भी नहीं है. विराट ने 15 मैचों में सर्वाधिक 741 रन बनाये है. वहीं ऑरेंज कैप की बात करें तो इस रेस में उनके आस-पास भी कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं है. 

युवा रियान पराग ने दिखाई अपनी काबिलियत:

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है. रियान ने अभी तक खेले 15 मैचों में 567 रन बनाये है. रियान ने 151.60 के स्ट्राइक रेट और चार अर्द्धशतकों की मदद से ये रन बनाये है. 

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय:

 आईपीएल का यह सीज़न अब अपने आखिरी दौर में आ गया है. वैसे देखा जाये तो ऑरेंज कैप की रेस में विराट के रनों के आस-पास कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं है. लेकिन पराग की बात करें तो उनके पास अभी मौका है, क्योंकि क्वालीफ़ायर 2 में उनके पास मौका है टॉप 2 में पहुंचनें का साथ ही यदि उनकी टीम फाइनल में जगह बनाती है तो ऑरेंज कैप हासिल करने का उनके पास सुनहरा मौका होगा. यहां आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय बल्लबाजों की सूची दी गयी है- 

खिलाड़ी

मैच 

पारी 

रन

उच्च स्कोर 

100/50

6s

4s

विराट कोहली (RCB)

15

15

741

113*

1/5

38

62

ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)

14

14

583

108*

1/4

18

58

रियान पराग (RR)

15

13

567

84*

0/4

33

40

साईं सुदर्शन (GT)

12

12

527

103

1/2

16

48

संजू सैमसन (RR)

15

14

521

86

0/5

24

47

केएल राहुल (LSG)

14

14

520

82

0/4

19

45

अभिषेक शर्मा (SRH)

16

16

484

75*

0/3

42

36

ऋषभ पंत (DC)

13

13

446

88*

0/3

25

36

शुभमन गिल (GT)

12

12

426

104

1/2

15

37

रोहित शर्मा (MI)

14

14

417

105*

1/1

23

45

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 28, 2024, 09:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News