भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि अपनी विविधता और संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। किसी भी देश के विकास के लिए शिक्षा का आधार महत्त्वपूर्ण होता है, जो कि देश के समग्र विकास के लिए जिम्मेदार होती है। बीते वर्षों में भारत में साक्षरता की दर बढ़ी है और प्रत्येक राज्य शिक्षा पर जोर दे रहे हैं।
भारत में आपने सबसे अधिक पढ़े-लिखे राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के पांच सबसे कम पढ़े-लिखे राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
भारत में कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें, तो देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। वहीं, सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है।
भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य
भारत के सबसे कम पढ़े-लिखे राज्य की बात करें, तो यह बिहार है। बिहार की कुल साक्षरता दर 61.80 फीसदी है।
भारत का दूसरा सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य
भारत के दूसरे सबसे कम पढ़े-लिखे राज्य की बात करें, तो यह अरूणाचल प्रदेश है। यहां की साक्षरता दर की बात करें, तो यह 65.38 फीसदी है।
भारत का तीसरा सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य
भारत के तीसरे सबसे कम पढ़े-लिखे राज्य की बात करें, तो यह झारखंड है। यहां की साक्षरता दर की बात करें, तो यह 66.41 है।
भारत का चौथा सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य
भारत के चौथे सबसे बड़े कम पढ़े-लिखे राज्य की बात करें, तो यह राजाओं की धरती यानि कि राजस्थान है। यहां की साक्षरता दर 69.7 फीसदी है।
भारत का पांचवा सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य
भारत के पांचवे सबसे कम पढ़े-लिखे राज्य की बात करें, तो यह आंध्र प्रदेश है। यहां की साक्षरता दर की बात करें, तो यह 66.9 फीसदी है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation