राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तियों के मृत्युलेख (Obituary) की सूची

Apr 4, 2017, 14:17 IST

यहां हम उन प्रसिद्ध हस्तियों की सूची दे रहे हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया हैं और उन्होंने अपने योगदान से दुनिया भर में अपना नाम उजागर किया हैंl यह सूची UPSC, State Services, LIC AAO, SSC CGL, Railways RRB, SBI Clerk, IBPS PO और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए काफी उपयोगी हैl

किसी की मृत्यु की सूचना जिसमें एक छोटी जीवनी भी शामिल होती है, उसे मृत्युलेख (Obituary) के रूप में जाना जाता हैl यहां हम उन प्रसिद्ध हस्तियों की सूची दे रहे हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया हैं और उन्होंने अपने योगदान से दुनिया भर में अपना नाम उजागर किया हैंl यह सूची UPSC, State Services, LIC AAO, SSC CGL, Railways RRB, SBI Clerk, IBPS PO और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए काफी उपयोगी हैl

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तियों के मृत्युलेख (Obituary) की सूची

प्रमुख व्यक्ति (Personalities)

योगदान (Contributions)

ए. बी. वर्धन

1. स्वतंत्रता सेनानी, ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के पूर्व महासचिव

2. आरक्षण वर्ग पर बहस, जाति आरक्षण और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष, सीपीआई के 80 जेनरलिस्ट, विशेषज्ञ और श्रमिक वर्ग, भारत में आदिवासी समस्या, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की विभिन्न धाराएं, हुतात्मा भगत सिंह, प्रिजूडाइस एंड मिथ दैट फीड कम्यूनलिज्म एक्स-रेड, रिफार्म 2020: पिछले 20 वर्ष, अगले 20 वर्ष, जैसे पुस्तकों के लेखक

सरोश होमी कपाड़िया

1. भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश (भारत के पहले पारसी मुख्य न्यायाधीश)

2. उनके द्वारा दिए गए उल्लेखनीय निर्णयों में 2011 में मुख्य सतर्कता आयुक्त पीजे थॉमस की नियुक्ति को रद्द करना और लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका रद्द करने के मामले में एक असहमति निर्णय देना शामिल था|

लेफ्टिनेंट जेनरल जे. एफ. आर. जैकब

1. उन्हें 1971 के “भारत-पाकिस्तान युद्ध” और “बांग्लादेश मुक्ति संग्राम” में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है|

2. उन्होंने गोवा और पंजाब के राज्यपाल के रूप में भी काम किया था|

एलन सिडनी पैट्रिक रिकमैन

1. 1991 में बाफ्टा पुरस्कार समारोह में “रॉबिन हुड: प्रिन्स ऑफ थीव्स” फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित

2. 1996 में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में लघु या टेलीविजन फिल्म श्रृंखला में “रास्पुटिन: डार्क सर्वेन्ट ऑफ डेस्टनी” फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित

3. 2011 में “हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़-भाग 2” फिल्म में   पसंदीदा हैरी पॉटर चरित्र चित्रण के लिए एमटीवी वर्ल्ड कप पुरस्कार से सम्मानित

4. 2011 में “हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़-भाग 2” फिल्म में   “फेवरेट इन्सेम्बल मूवी कास्ट” के लिए पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार से सम्मानित

मृणालिनी साराभाई

1. भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक तथा अहमदाबाद शहर में नृत्य, नाटक, संगीत और कठपुतली नृत्य में प्रशिक्षण देने के लिए “दर्पण अकादमी” नामक संस्थान की संस्थापिका

2. पुरस्कार एवं सम्मान: पद्मश्री (1965), पंडित ओमकारनाथ ठाकुर पुरस्कार (1991), और पद्म भूषण (1992)

के. वी. कृष्णा राव

1. भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल

बलराम जाखड़

1. भारतीय राजनीतिज्ञ, सांसद, मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल और 8वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष|

2. बागवानी में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 1975 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा “उद्यान पंडित” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

3. कृषि और बागवानी में उनके योगदान के लिए “हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार” और “गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार” ने उन्हें “डॉक्टर ऑफ साइंस” और “विद्या मार्तंड” की  मानद उपाधि से सम्मानित किया था|

एडवर्ड मिशेल

1. वह संयुक्त राज्य अमेरिका के नौसेना अधिकारी और पायलट, परीक्षण पायलट, एयरोनॉटिकल इंजीनियर, यूफोलॉजिस्ट, और नासा के अंतरिक्ष यात्री थे|

2. उन्होंने “अपोलो 14” अंतरिक्ष यान के साथ चंद्रमा की सतह पर “फ्रा मौरो हाइलैंड्स क्षेत्र” में नौ घंटे बिताए थे| चंद्रमा की सतह पर चलने वाले वह छठे व्यक्ति थे|

सुधीर तैलंग

1. वह एक प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे और दिल्ली में नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए काम किया था|

2. 2004 में उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था|

निदा फ़ाज़ली

1. वह एक प्रसिद्ध भारतीय हिंदी और उर्दू कवि, गीतकार और संवाद लेखक थे।

2. साहित्य में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 2013 में “पद्म श्री” से सम्मानित किया गया था|

3. इसके अलावा सांप्रदायिक सौहार्द पर लिखने के लिए “राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया था|

 

सुशील कोईराला

1. नेपाल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री

ओ. एन. वी. कुरूप

1. वह एक प्रसिद्ध मलयालम कवि और गीतकार थे, जिनका संबंध केरल से था| उन्हें 1998 में पद्म श्री, 2007 में ज्ञानपीठ पुरस्कार और 2011 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

बुतरस घाली

1. वह मिस्र के राजनेता और राजनयिक थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) के छठे महासचिव और अंतर्राष्ट्रीय संगठन “डे ला फ्रैंकोफोनिए” के पहले महासचिव के रूप में काम किया था|

उस्ताद अब्दुल राशिद

1. वह हिंदुस्तानी संगीत के प्रख्यात गायक थे| उन्हें मुख्यतः खयाल गायिकी के लिए जाना जाता है लेकिन उन्होंने ध्रुपद, धमार और ठुमरी शैली में भी गाने गाए थे|

2. वह एक सफल लेखक और कवि भी थे और उन्होंने “रासन पिया” नाम से कई गीतों की रचना की थी|

हार्पर ली

1. वह एक अमेरिकी उपन्यासकार थीं जिन्हें मुख्य रूप से “टू किल ए मोकिंगबर्ड” के लिए जाना जाता है जो 1960 में प्रकाशित हुआ था|

2. इस पुस्तक ने 1961 में पुलित्जर पुरस्कार जीता और आधुनिक अमेरिकी साहित्य का एक श्रेष्ठ कृति बन गया है|

उम्बर्टो इको

1. वह इतालवी उपन्यासकार, साहित्यिक आलोचक, दार्शनिक, लक्षणशास्त्री और विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे|

पूर्णो अगितो संगमा

1. भारतीय राजनीतिज्ञ जिन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में काम किया था|

रे टॉमलिन्सन

1. अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर जिन्होंने 1971 में “अरपानेट प्रणाली” के द्वारा पहला ईमेल प्रोग्राम बनाया था|

जॉर्ज मार्टिन

1. अंग्रेजी रिकार्ड निर्माता, प्रबन्धक, संगीतकार, कंडक्टर, ऑडियो इंजीनियर और संगीतकार। उन्हें पॉल मैककार्टनी द्वारा बीटल्स के मूल एलबम में से प्रत्येक पर अपने व्यापक भागीदारी के लिए "पांचवें बीटल" के नाम से सम्मानित किया गया थाl

एंड्रयू ग्रोव

1. हंगरी में जन्मे अमेरिकी व्यवसायी, इंजीनियर, लेखक और अर्धचालक उद्योग के एक अग्रणी वैज्ञानिक|

2. पुरस्कार और सम्मान: जे. जे. एबर्स पुरस्कार (1974), और 1997 में टाइम पत्रिका द्वारा “मैन ऑफ द ईयर”

प्रिंस रोजर्स नेल्सन

1. अमेरिकी गायक, गीतकार, बहु वाद्ययंत्र वादक और रिकार्ड निर्माता|

2. सात ग्रैमी पुरस्कार, एक अमेरिकी संगीत पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और फिल्म “पर्पल रेन” के लिए ऑस्कर पुरस्कार विजेता|

वी. टी. थॉमस

1. केरल के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट जिन्होंने “बब्बन” और “मौली” कार्टून चरित्रों का निर्माण किया|

जेनी डिस्की

1. वह एक प्रसिद्ध लेखिका थी जिन्होंने कई प्रकाशकों के लिए किताबें, निबंध और लेख लिखी थीl

2. 2003 में उन्होंने स्ट्रेंजर ऑन ए ट्रेन: डेड्रीमिंग एंड स्मोकिंग एराउंड अमेरिका विद इंट्रपसन नामक पुस्तक के लिए थॉमस कुक ट्रेवल बुक पुरस्कार जीता थाl

बलराज मधोक

1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्त्ता, भारतीय जनसंघ (BJS) के अध्यक्ष और राजनीतिज्ञ|

मोहम्मद अली

1. पेशेवर अमेरिकी बॉक्सर और सामाजिक कार्यकर्ता

2. पुरस्कार और सम्मान: रिंग पत्रिका द्वारा 6 बार “फादर ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित, 3 बार रिंग हैवीवेट चैंपियन (1964-71, 1974-78 1978-79); 3 बार समय परम्परागत हैवीवेट चैंपियन (1964-68, 1974-78 1978-79); 2 बार WBC हैवीवेट चैंपियन (1964-69, 1974-78); 3 बार WBA हैवीवेट चैंपियन (1964-68, 1974-78 1978-79); 3 बार NABF हैवीवेट चैंपियन (1970-71, 1971-73 1973-74); 2 बार AAU चैंपियन (1959, 1960); 2 बार नेशनल गोल्डन ग्लोब चैंपियन; 6 बार केंटकी गोल्डन ग्लोब चैंपियन (1955, 1956, 1957, 1958, 1959, 1960); ओलंपिक लाइट हैवीवेट चैंपियन (1960) आदि सम्मानों से सम्मानितl

मनोहर  एच

1. भारतीय बॉडी बिल्डर और मिस्टर यूनिवर्स खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय (1951 में मंतोष रॉय)

2. वह केवल 4 फुट 11 इंच (1.50 मीटर) लम्बे थे और इसलिए उन्हें "पॉकेट पहलवान" के नाम से बुलाया जाता थाl

इन्दर मल्होत्रा

1. भारतीय पत्रकार, संपादक और लेखक

2. 2013 में रामनाथ गोयनका लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार  से सम्मानित

कवलम नारायण पनिकर

1. भारतीय नाटककार, रंगमंच निर्देशक और कवि

2. उन्होंने 26 से अधिक मलयालम नाटक की रचना की थी जिसमें से अधिकाश संस्कृत नाटक और शेक्सपियर के नाटकों का अनुवाद थाl उन्होंने मध्यमव्यायोग (1979), कालिदास के विक्रमोर्वशीयम् (1981, 1996), शाकुंतलम (1982), कर्णभरम (1984, 2001), भास के उरू भंगम (1988), स्वप्नवासवदत्ता, और दूतवाक्यम (1996) का अनुवाद किया थाl

कार्लो पेडरसोली

1. वह एक इतालवी अभिनेता, पेशेवर तैराक और वाटर पोलो खिलाड़ी थे और “बड स्पेंसर” के नाम से मशहूर थेl

2. वह अपने फिल्म पार्टनर टेरेंस हिल के साथ लंबे समय तक एक्शन-कॉमेडी भूमिकाएं करने कारण काफी मशहूर थेl

के. जी. सुब्रमण्यम

1. वह एक भारतीय मूर्तिकार और चित्रकार थेl

2. पुरस्कार एवं सम्मान: पद्मश्री, कालिदास सम्मान, पद्म भूषण, पद्म विभूषण

इसाक चिसी सू

1. नगा उग्रवादी नेता जिसने तीन दशक से अधिक समय तक पूर्वोत्तर में एक खूनी विद्रोह का नेतृत्व किया थाl

रामचन्द्रन चिंतामणि धेरे

1. प्रसिद्ध मराठी लेखक

2. मराठी लोक साहित्य और संस्कृति, मराठी साहित्य, महाराष्ट्र में धार्मिक संप्रदाय और संत कवियों के जीवन पर आधारित 100 से अधिक ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों की रचना की थी, जिनमें से कुछ पुस्तकें संपादित और अनुवादित भी थीl

3. 1987 में “श्री विट्ठल: एक महासमन्वय” नामक रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानितl

माइकल किमिनो

1. अमेरिकन फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और लेखक

अब्बास कैरोस्तमी

1. ईरानी फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता

2. उल्लेखनीय कार्य: “वेयर इज द फ्रेंडस होम?”, “क्लोज़ अप”, “थ्रू द ओलिव ट्रीज”, “टेस्ट ऑफ चेरी” और “द विंड विल कैरी अस”

अब्दुल सत्तार इधी

1. पाकिस्तानी समाजसेवी, संन्यासी और मानवतावादी जिन्होंने ईधी फाउंडेशन की स्थापना की थी, जोकि पाकिस्तान में अस्पताल, बेघरों के लिए आश्रय स्थल, पुनर्वसन केन्द्र और अनाथालय चलाती हैl

2. पुरस्कार और सम्मान: लेनिन शांति पुरस्कार (1988), निशान-ए-इम्तियाज़ (1989) और इटली के “वुल्फ ऑफ भोगियो पीस अवार्ड (2005) से सम्मानितl

मुबारक बेगम

1. भारतीय गायिका जिन्होंने हिन्दी और उर्दू भाषाओं में गाना गाती थी और कई अन्य शैलियों जैसे ग़ज़ल और नात का भी सार्वजनिक प्रदर्शन करती थीl

महाश्वेता देवी

1. भारतीय बंगाली कथा लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता

2. उल्लेखनीय कार्य: हजार चौरासी की मां (1084 की माता),  अरण्यर अधिकार (वन का अधिकार) और टिटू मीरl

हनीफ मोहम्मद

1. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जिन्होंने 1952-53 से 1969-70 के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए खेलेते हुए 55 टेस्ट मैचों में 43.98 के औसत से 12 शतक बनाए थेl

 एस. आर. नाथन

1. वह सिंगापुर के छठे राष्ट्रपति थेl

अखलाक उर रहमान

1. भारतीय रसायनविद और राजनीतिज्ञ जिन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

2. उन्हें भारत के दूसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया गया थाl

इस्लाम करीमोव

1. 1 सितंबर 1991 को उज़्बेकिस्तान की आजादी के बाद वहां के पहले राष्ट्रपति बने थेl

कैप्टन अयूब खान

1. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और 1965 के युद्ध के नायक थेl

2. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी वीरता के प्रदर्शन के लिए “वीर चक्र” से सम्मानितl

एडवर्ड एल्बी

1. अमरीकी नाटककार जिन्हें “द ज़ू स्टोरी”(1958), “द सैंडबॉक्स” (1959), “व्हूज अफ्रेड ऑफ वर्जीनिया वूल्फ” (1962), और “ए डेलीकेट बैलेंस” (1966) जैसे उत्कृष्ट कामों के लिए जाना जाता हैl

2. पुरस्कार और सम्मान: 1967, 1975 और 1994 में नाटक के लिए पुलित्जर पुरस्कार, 1963 और 2002 में सर्वश्रेष्ठ नाटक के लिए टोनी पुरस्कार, नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स (1996), स्पेशल टोनी अवार्ड (2005) और साहित्य में अमेरिका पुरस्कार (2015) से सम्मानितl

चर्मियन कैर

1. अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका, जिन्हें “द साउंड ऑफ म्यूज़िक” के 1965 के संस्करण में “वॉन ट्रैप” की सबसे बड़ी बेटी “लिएस्ल” की भूमिका के लिए याद किया जाता हैl

युसूफ अरक्कल

1. वह एक मलयाली चित्रकार थे।

2. उन्हें फ्लोरेंस, इटली में “फ़्लोरेंस इंटरनेशनल बिएनलाल” में “बेकन मैन टू द चाइल्ड एंड प्रीस्ट” के लिए प्रतिष्ठित “लोरेन्ज़ो डी मेडिसि गोल्ड मेडल” से सम्मानित किया गया थाl

थाईलैंड नरेश भूमिबल अदुल्यदेज

1. वह चाकड़ी वंश से थाईलैंड का नौवां राजा थे और उन्होंने राम IX के रूप में शासन किया थाl

डेरियो फो

1. इटालियन अभिनेता-नाटककार, हास्य अभिनेता, गायक, थियेटर निर्देशक, मंच डिजाइनर, गीतकार, चित्रकार और इटली के वामपंथी विचारधारा के राजनीतिक प्रचारकl

2. 1997 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित

जुन्को ताईबे

1. जापानी पर्वतारोही, जो माउंट एवरेस्ट की शिखर तक पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थीl इसके अलावा वह सभी सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला थीl

पंडित अमरदेव

1. वह श्रीलंका के प्रसिद्ध गायक, वायलिन वादक और संगीतकार थे।

2. पुरस्कार और सम्मान: रैमन मैग्सेसे अवार्ड (2001), भारतीय पद्म श्री पुरस्कार (2002), राष्ट्रपति के कला कीर्ति सम्मान(1986), यूनिवर्सिटी ऑफ केलियाया द्वारा फिलॉसफी (फाइन आर्ट्स) में डॉक्टरेट सम्मान (1991), यूनिवर्सिटी ऑफ रुहुना द्वारा “डॉक्टर ऑफ लाइट्स” की डिग्री (1993), यूनिवर्सिटी ऑफ पेरेडेनिया द्वारा “डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि” (1998) और देशमणी (1998) की उपाधि से सम्मानितl

कानू रामदास गांधी

1. भारतीय फोटोग्राफर और महात्मा गांधी के “ग्रैंड नेफ्यू”l

2. उन्हें “बापू के हनुमान” के नाम से भी जाना जाता थाl

लियोनार्दो नॉर्मन कोहेन

1. कनाडा के गायक, गीतकार, कवि, लेखक और संगीतकारl

2. उन्हें कनाडा का सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ कनाडा” और 2011 में साहित्य के लिए “प्रिंस ऑफ ऑस्ट्रियस” पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl

लेफ्टिनेंट जेनरल एस. के. सिन्हा

1. भारतीय सैनिक जिन्होंने “जम्मू-कश्मीर” और “असम” राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी काम किया थाl

राम नरेश यादव

1. भारतीय राजनीतिज्ञ जिन्होंने “उत्तर प्रदेश” के मुख्यमंत्री और “मध्य प्रदेश” के राज्यपाल के रूप में काम किया थाl

एम. जी. के. मेनन

1. भारतीय भौतिक विज्ञानी और नीति निर्माता

2. पुरस्कार और सम्मान: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1960), रॉयल सोसाइटी के फेलो (FRS) (1970) और अब्दुस सलाम पदक (1996) से सम्मानितl

फिदेल कास्त्रो

1. वह क्यूबा के क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में क्यूबा गणराज्य में शासन कियाl

के. सी. मणि

1. भारतीय राजनीतिज्ञ जो तमिलनाडु राज्य में 2006 से 2011 के बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) शासनकाल में सहकारिता, सांख्यिकी और पूर्व सैनिकों से संबंधित मंत्रालय में मंत्री थेl

चो एस. रामास्वामी

1. भारतीय हास्य एवं चरित्र अभिनेता, संपादक, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार और संवाद लेखक, फिल्म निर्देशक और तमिलनाडु में वकीलl

जॉन ग्लेन

1. अमेरिकी पायलट, इंजीनियर, अंतरिक्ष यात्री, और संयुक्त राज्य अमेरिका में ओहियो के पूर्व सीनेटरl

2. पृथ्वी की कक्षा का तीन बार चक्कर लगाने वाले पहले अमेरिकीl

वी. सी. कुलन्दैस्वामी

1. भारतीय शिक्षक और लेखक

2. भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री (1992) और पद्म भूषण (2002) पुरस्कार से सम्मानित|

एडवर्ड रिकार्डो ब्रेथवेट

1. गुयाना में जन्मे ब्रिटिश-अमेरिकी उपन्यासकार, लेखक, शिक्षक, और राजनयिकl उन्हें मुख्य रूप से काले लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और सामाजिक स्थिति के बारे में उनकी कहानियों के लिए जाना जाता हैl

सा सा गबोर

1. हंगरी मूल के अमेरिकी अभिनेत्री और समाजसेवी

हेनरी हेइम्लिच

1. अमेरिकी वक्ष शल्य चिकित्सक और चिकित्सा शोधकर्ता

2. चल रोगियों के लिए माइक्रो ट्रेच पोर्टेबल ऑक्सीजन प्रणाली और “हेम्लीच वक्ष नली वाल्व” या “स्पंदन वाल्व,” का आविष्कार किया था जो रक्त और हवा को वक्ष गुहा से बाहर निकालता हैl

जॉर्ज मिशेल

1. ब्रिटिश गायक, गीतकार और रिकार्ड निर्माता

वेरा रूबिन

1. अमेरिकी खगोलशास्त्री जिसने सर्वप्रथम आकाशगंगा की घूर्णन  गति पर काम किया था|

2. पुरस्कार और सम्मान: ब्रूस पदक, विज्ञान में डिक्सन पुरस्कार, रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के स्वर्ण पदक, नेशनल मेडल ऑफ साइंस

कैरी फिशर

1. अमेरिकी अभिनेत्री, लेखक और विदूषक

2. फिल्म श्रृंखला “स्टार वार्स” में “राजकुमारी लिया” की भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री

सुन्दर लाल पटवा

1. भारतीय राजनेता जिन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था|

डेबी रेनॉल्ड्स

1. अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, व्यवसायी, फिल्म इतिहासकार और मानवतावादी|

2. उन्हें सबसे पहले “वार्नर ब्रदर्स” ने “प्रतिभा खोज (Talent Hunt) प्रतियोगिता के तहत खोजा था|

भारत और विश्व के प्रमुख व्यक्तियों की मृत्युलेख (Obituary) की उपरोक्त सूची सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, साक्षात्कार, प्रवेश परीक्षा और क्विज़ के लिए भी महत्वपूर्ण हैl

अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन, उनके उद्देश्य और परिणामों की सूची

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News