भारतीय पुलिस अधिकारियों की रैंक एवं उनके बैज की सूची

हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली पुलिस विभाग में भी किसी एक कंपनी की तरह अलग-अलग रैंक के अधिकारी काम करते हैं। आइए इस लेख में हम आपको विभिन्न पुलिसकर्मियों एवं उसके वर्दी पर लगे “बैज” का विवरण दे रहे हैं ताकि जब अगली बार किसी पुलिसकर्मी को देखें तो आसानी से पता लगा सकें कि वह पुलिसकर्मी किस पद पर आसीन है|

Jan 4, 2017, 13:09 IST

हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली पुलिस विभाग में भी किसी एक कंपनी की तरह अलग-अलग रैंक के अधिकारी काम करते हैं। पुलिस व्यवस्था में भी पद के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों की एक अलग पहचान होती है एवं सभी पुलिसकर्मियों की वर्दियों पर अलग-अलग “बैज” लगे रहते हैं| आप इस बैज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन-सा अधिकारी किस पद पर आसीन है| आइए इस लेख में हम आपको विभिन्न पुलिसकर्मियों एवं उसके वर्दी पर लगे बैज का विवरण दे रहे हैं ताकि जब अगली बार किसी पुलिसकर्मी को देखें तो आसानी से पता लगा सकें कि वह पुलिसकर्मी किस पद पर आसीन है|

आइए अब जानते हैं कि भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं गैर-राजपत्रित अधिकारियों के “बैज” क्या है?

भारतीय पुलिस सेवा के राजपत्रित अधिकारी एवं उनके बैज

1. खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक (भारत सरकार) (DIB)

खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ, एक स्टार और एक तलवार का निशान होता है|

DIB

2. पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक (CP या DGP)

पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक तलवार का निशान होता है| कई स्थानों पर DGP को “कमिश्नर ऑफ पुलिस” (CP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है|

DGP

3. संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक (JCP या IGP)

संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक के वर्दी पर एक स्टार और एक तलवार का निशान होता है| कई स्थानों पर IGP को “जवाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (JCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “डिप्टी चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है|

JCP

4. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक (ADL.CP या DIG)

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और तीन स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर DIG को “एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस” (Add.CP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है|

DIG

जाने परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं

5. पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DCP या SSP)

पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और दो स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर SSP को “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ सुप्रिटेन्डेन्ट” के पद के बराबर होता है|

SSP

6. पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक (DCP या SP)

पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर SP को “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ सुप्रिटेन्डेन्ट” के पद के बराबर होता है|

DCP SP

7. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADL.DCP या ASP)

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ का निशान होता है| कई स्थानों पर ASP को “एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ADL.DCP) भी कहते हैं|

ASP

8. सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक (ACP या DSP)

सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर DSP को “असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ACP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ इन्स्पेक्टर” के पद के बराबर होता है|

ACP DSP

9. सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद) (ASST.SP)

सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद) के वर्दी पर दो स्टार का निशान होता है|

ASST SP

रॉ के 7 प्रमुख ऑपरेशन

10. सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 1 साल बाद) (ASST.SP)

सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 1 साल बाद) के वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है|

SP

भारतीय पुलिस सेवा के गैर-राजपत्रित अधिकारी एवं उनके बैज

1. पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) (INS)

पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|

INS

2. सहायक पुलिस निरीक्षक (API)

सहायक पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) या असिस्टेंट पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) (API) के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल रंग की लाईन बनी होती है|

API

3. पुलिस उप निरीक्षक (SI)

पुलिस उप निरीक्षक या सब-इंस्पेक्टर (SI) के वर्दी पर दो स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|

SI

4. सहायक पुलिस उप निरीक्षक (ASI)

सहायक पुलिस उप निरीक्षक या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|

ASI

5. पुलिस हेड कांस्टेबल (HPC)

पुलिस हेड कांस्टेबल (HPC) के वर्दी पर काले पट्टी के ऊपर पीले रंग की तीन लाईन बनी होती है| इसके अलावा उनके वर्दी पर लाल रंग की तीन धारियों वाला बिल्ला भी होता है|

HPC

6. वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC)

वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC) के वर्दी पर काले पट्टी के ऊपर पीले रंग की दो लाईन बनी होती है| इसके अलावा उनके वर्दी पर लाल रंग की दो धारियों वाला बिल्ला भी होता है|

SPC

7. पुलिस कांस्टेबल (PC)

इनके वर्दी पर कोई बैज नहीं रहता है|

जानिए पुलिस fir से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News