राष्ट्रीय आपातकाल, भारतीय राजनीति के एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू को दर्शाता है. साल 1975 में भारतीय संविधान के अंतर्गत लगाए गए आपातकाल की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने देशवासियों की स्वतंत्रता और अधिकारों पर रोक लगा दी थी और कई राजनीतिक नेताओं को जेल भेज दिया था. इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों की जांच के लिए नियुक्त किये गए शाह आयोग के अनुसार, लगभग 1,11,000 लोगों को निवारक निरोध कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें: National Emergency In India: राष्ट्रीय आपातकाल की कब और क्यों हुई थी घोषणा? पढ़ें विस्तार से
आपातकाल के दौरान, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न राजनैतिक विरोधियों, समाजसेवी और पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था, जिसे भारतीय राजनीति के काले अध्याय के रूप में जाना जाता है. राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान जिन नेताओं को जेल भेजा गया था उनमें मोरारजी देसाई, चन्द्रशेखर, आचार्य कृपलानी, जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुलायम सिंह यादव, जॉर्ज फर्नांडीस, चरण सिंह और लालू यादव जैसे नेता प्रमुख थे.
राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान, यह घटनाक्रम भारतीय राजनीति में एक अभिशाप बन गया, जो स्वतंत्र मीडिया, संविधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र के प्रति विशेष चिंता का विषय बन गया था. उस दौर की राजनीति के बड़े नेताओं के अलावा कई अन्य युवा नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक ऐसे भी नेता थे जो आज की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री है जिनके बारें में हम आपको बताने जा रहे है.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गए थे जेल:
Rajnath Singh Recalls Emergency: वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आपातकाल के विरोध में सक्रिय थे और जेपी मूवमेंट से जुड़े हुए थे. ANI को दिए एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि आपातकाल के दौरान वह 18 महीने के लिए जेल में थे, उस समय उनकी आयु 23-24 के बीच थी. सिंह को इमरजेंसी के दौरान उनके घर से गिरफ्तार किया गया था, उन्हें सबसे पहले मिर्जापुर के जिला जेल में बंद किया गया था, बाद में केन्द्रीय कारागार नैनी शिफ्ट कर दिया गया था. वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं और 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं.
मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं हो पाए थे शामिल:
न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इमरजेंसी के समय के अपने अनुभवों को साझा किया था, उन्होंने बताया था कि उन्हें माँ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल नहीं दी गयी थी. उन्होंने बताया था कि उनकी मां को ब्रेन हैमरेज हो गया था और 27 दिनों तक वाराणसी के माता आनंदमयी हॉस्पिटल में भर्ती थी जहां उनका निधन हो गया था. इंटरव्यू के दौरान घटना का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह थोड़े भावुक हो गए थे फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि ये लोग हम पर तानाशाह का आरोप लगा रहे हैं.
#WATCH | ''I was not given parole to attend my mother's last rites during the Emergency, and now Congress call us dictators," Defence Minister Rajnath Singh reveals the untold story of the 1975 Emergency. pic.twitter.com/cvgoQ0KMoi
— ANI (@ANI) April 11, 2024
पढ़ें: Leader of Opposition in Lok Sabha: लोकसभा में विपक्ष के पहले नेता कौन थे? जानें
किन प्रमुख नेताओं को किया गया था गिरफ्तार:
जिन प्रमुख नेताओं को उस समय गिरफ्तार किया गया था उनमें से कुछ प्रमुख नामों का उल्लेख नीचे किया गया है.
नेता | पार्टी/पद | संक्षिप्त विवरण |
मोरारजी देसाई | जनता पार्टी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री | पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री |
आचार्य कृपलानी | स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पहले अध्यक्ष | स्वतंत्र भारत के पहले कांग्रेस अध्यक्ष |
अटल बिहारी वाजपेयी | भाजपा सह-संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री | पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया |
लाल कृष्ण आडवाणी | पूर्व उप प्रधानमंत्री, पूर्व गृह मंत्री, भाजपा सह-संस्थापक | भाजपा के सह-संस्थापक और पूर्व गृह मंत्री |
जयप्रकाश नारायण | समाज और राजनीतिक नेता | "सम्पूर्ण क्रांति" का आह्वान किया |
चौधरी चरण सिंह | पूर्व गृह मंत्री, प्रधानमंत्री | मोरारजी देसाई के बाद प्रधानमंत्री बने थे |
जॉर्ज फर्नांडीस | पूर्व रक्षा मंत्री | वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री |
राज नारायण | जनता पार्टी नेता | इंदिरा गांधी के खिलाफ प्रसिद्ध चुनावी कदाचार केस जीता. |
देवी लाल | पूर्व उप प्रधानमंत्री, किसान नेता | हरियाणा से किसान नेता और उप प्रधानमंत्री |
भैरो सिंह शेखावत | भाजपा नेता, पूर्व उप राष्ट्रपति | राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री बने |
मुलायम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, और पूर्व रक्षा मंत्री |
एच डी देवगौड़ा | जेडी(एस) प्रमुख, पूर्व प्रधानमंत्री | 11वें प्रधानमंत्री |
प्रकाश सिंह बादल | पूर्व केंद्रीय मंत्री, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री | पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे |
अरुण जेटली | भाजपा नेता, पूर्व वित्त मंत्री | 22 वर्ष की उम्र में गिरफ्तार हुए |
लालू प्रसाद यादव | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेलवे मंत्री | बिहार के प्रमुख नेता, आरजेडी प्रमुख |
नानाजी देशमुख | सामाजिक कार्यकर्ता, आरएसएस नेता | मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित |
एम करुणानिधि | डीएमके नेता, पूर्व तमिलनाडु मुख्यमंत्री | पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने |
एम के स्टालिन | डीएमके नेता, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री | 1976 में गिरफ्तार हुए |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation