भारत को "राज्यों का संघ" कहा जाता है। इसके साथ ही भारत विवधताओं का देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग जलवायु, कला, संस्कृति और पहनावा होता है। यही कारण है कि भारत के प्रत्येक राज्य की पहचान के लिए उसके अपने प्रतीक चिन्ह हैं।
पढ़ेंः भारत से लेकर INDIA, कैसे पड़ा था देश का नाम, जानें
भारत के हर राज्य के अपने पेड़ और फूल हैं, जो कि उन्हें पहचान दिलाने का काम करते हैं। इस लेख में हमने भारत के सभी राज्यों के विभिन्न पेड़ों और फूलों के नाम शामिल किए हैं।
हर राज्य का अपना है राजकीय पेड़ और राजकीय फूल
भारत में जिस प्रकार राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह होता है, ठीक इसी प्रकार हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का भी अपना एक राजकीय पेड़ और फूल होता है, जिससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान मिलती है। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने-अपने राजकीय पशु और पक्षी भी होते हैं।

| राज्य | राज्य का फूल | राज्य का पेड़ |
| आंध्र प्रदेश | वाटर लिली | नीम |
| अरुणाचल प्रदेश | फॉक्सटेल ऑर्किड | होलोंग |
| असम | फॉक्सटेल ऑर्किड | होलोंग |
| बिहार | कंचनार | पीपल |
| छत्तीसगढ़ | --- | साल |
| गोवा | --- | मट्टी |
| गुजरात | गेंदे का फूल | आम |
| हरियाणा | कमल का फूल | पीपल |
| हिमाचल प्रदेश | गुलाबी रोडोडेंड्रोन | देवदार |
| जम्मू एवं कश्मीर | कमल का फूल | चिनार |
| झारखंड | पलाश | साल |
| कर्नाटक | कमल का फूल | चंदन |
| केरल | कनिकोन्ना | नारियल |
| मध्य प्रदेश | तोते का पेड़ | बरगद |
| महाराष्ट्र | जरुल | आम |
| मणिपुर | शिरॉय लिली | टून |
| मेघालय | लेडी स्लिपर आर्किड | गमारी |
| मिजोरम | लाल वनाडा | आयरन वुड |
| नागालैंड | रोडोडेंड्रोन | एल्डर |
| ओडिशा | कमल का फूल | बरगद |
| पंजाब | --- | शीशम |
| पुदुचेरी | कैननबॉल | विल्व वृक्ष |
| राजस्थान | रोहिरा | खेजरी |
| सिक्किम | नोबेल ऑर्किड | रोडोडेंड्रोन |
| तमिलनाडु | ग्लोरी लिली | खजूर का पेड़ |
| तेलंगाना | तांगेडु | जम्मी |
| त्रिपुरा | नागेश्वर | आगर |
| उत्तराखंड | ब्रह्म कमल | बुरांस |
| उत्तर प्रदेश | ब्रह्म कमल | अशोक |
| पश्चिम बंगाल | शेफाली | चेटियान |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह भारत के जिले और शहर के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
पढ़ेंः भारत का कौन-सा जिला 4 राज्यों से साझा करता है सीमा, जानें
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘हल्दी का शहर’, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation