हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह भारत के करीब डेढ़ फीसदी हिस्से पर आता है। भारत का यह राज्य न सिर्फ अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है, बल्कि समृद्ध इतिहास और विरासत के लिए भी विश्व-विख्यात भी है।
राज्य में कई नदियों का प्रवाह होता है, जो कि यहां सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी और सिंचाई के लिए भी उपयोगी हैं। आपने हरियाणा की अलग-अलग नदियों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा का परिचय
हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। यह राज्य देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह भारत के करीब डेढ़ फीसदी हिस्से पर है। राज्य में कुल 22 जिले हैं, जो कि छह मंडलों का हिस्सा हैं और इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं, जिनमें कुल 97 तहसील आती हैं। यहां कुल 10 नगर निगम होने के साथ-साथ 90 विधानसभा सीटें, 10 लोक सभा सीटें और 5 राज्य सभा सीटें हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा है, तो सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। सिरसा जिला कुल 4277 वर्ग किलोमीटर में है, जबकि फरीदाबाद जिला कुल 742.9 वर्ग किलोमीटर में है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा का सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला है, तो सबसे पश्चिमी जिला सिरसा है और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा की सबसे बड़ी नदी
अब सवाल है कि हरियाणा की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि राज्य की सबसे बड़ी नदी यमुना नदी है।
राज्य में कितनी लंबी है यमुना नदी
यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड में यमुनौत्री से होता है। यहां से निकलने के बाद यह नदी कालेसर जंगल के पास यमुनानगर जिले से राज्य में प्रवेश करती है। यहां प्रवेश करने के बाद यह हरियाणा की पूर्वी सीमा भी बनाती है। ऐसे में इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 320 किलोमीटर का सफर अकेले हरियाणा में ही पूरी कर लेती है।
ऐसे में यह हरियाणा की सबसे लंबी नदी है। आपको बता दें कि यमुना नदी की कुल लंबाई 1376 किलोमीटर है, जो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अकबर के किले के नीचे जाकर गंगा से मिल जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation